विश्व साइकिल दिवस पर चलाया गया साइकिल जागरूकता अभियान
सासाराम। आज दिनांक 3 जून 2022 को नेहरू युवा केंद्र सासाराम के द्वारा आयोजित विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर सासाराम स्थित बाराडीह बाजार में साइकिल जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया जिसमें नेहरू युवा केंद्र के सहयोगी क्लब लक्ष्य युवा क्लब के अध्यक्ष प्रिंस राज की अध्यक्षता में कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि में सभापति बिहार विधान परिषद के जिला प्रतिनिधि प्रकाश गोस्वामी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में सामाजिक कार्यकर्ता संजीव कुमार गुप्ता रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से नेहरू युवा केंद्र के राष्ट्रीय युवा कोर संजीव कुमार की उपस्थिति रही। साइकिल जागरूकता अभियान की शुरुआत प्रकाश गोस्वामी, संजीव कुमार गुप्ता, वार्ड सदस्य उपेंद्र यादव एवं शिक्षक सुरेंद्र कुमार सिंह ने सामूहिक रूप से हरी झंडी दिखाकर किया। कार्यक्रम प्रतिभागी में विवेक राज, रोशन यादव, गोलू यादव, सनी यादव, विनीत राज, मोहित कुमार, सुदामा कुमार, सनी कुमार, अमित कुमार, आदर्श यादव, सत्यम सिंह आदि उपस्थित रहे।