ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह सहित 23 एनडीए नेता कोर्ट में हुए उपस्थित

पटना: 2014 के रेलवे पुलिस के मामले में भाजपा नेता सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, बिहार सरकार के मंत्री रामसूरत राय, पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा, वैशाली सांसद वीना देवी सहित कुल 23 एनडीए नेता सदेह एमपीएमएलए कोर्ट में उपस्थित हुए।
दरअसल मामला वर्ष 2014 का है जब इन नेताओं ने भारत बंद के दौरान मुजफ्फरपुर में रेलवे ट्रैक को जाम कर दिया था। यह मामला पहले सोनपुर में चल रहा था पर अब इस मामले की सुनवाई मुजफ्फरपुर के एमपीएमएलए कोर्ट में आज शुरू हुई है।
अधिवक्ता अशोक कुमार ने बताया की मामला 2014 का है, जब रेलवे एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। पहले यह केस सोनपुर रेलवे कोर्ट में चल रहा था लेकिन अब ट्रांसफर होकर मुजफ्फरपुर एमपीएमएलए कोर्ट में आया है। आज पहली सुनवाई है इसलिए सभी 23 लोग आज कोर्ट पहुंचे हैं। वहीं कोर्ट में पेशी के बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि धर्मांतरण पर पूरे देश में कानून बनना चाहिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.