ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

टीईटी पास हाईस्कूल शिक्षक उम्मीदवारों को 30 जुलाई से मिलेंगे नियोजन पत्र

पटना: बिहार में शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया की शुरुआत फिर से हुई है। लगभग पूरे राज्य में 32 हजार से ज्यादा शिक्षक अभ्यर्थियों को 30 जुलाई को नियोजन पत्र देने का रास्ता साफ हो गया है। इस प्रक्रिया में छठे चरण के अंतर्गत हाईस्कूल शिक्षक के अभ्यर्थियों को नियोजन पत्र दी जाएगी। शिक्षा विभाग ने अपने स्तर से इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। पटना उच्च न्यायालय ने शिक्षा विभाग को शिक्षकों की जल्द से जल्द नियुक्ति के लिए जमकर फटकार लगाई थी। इसी आदेश को मानते हुए शिक्षा विभाग ने फिर से नियोजन प्रक्रिया की शुरुआत करने की बात दोहराई है। बता दें कि शिक्षा विभाग के द्वारा इतनी जल्दबाजी में नियुक्ति की प्रक्रिया का कार्यान्वन किया जा रहा है, क्योंकि यह नियुक्ति पटना हाईकोर्ट के आदेश के आलोक में किया जा रहा है। बता दें कि हाईकोर्ट ने 26 सितंबर 2019 के पहले बीएड पास कर चुके अभ्यर्थियों को नियोजन प्रकिया में शामिल होने का आदेश दिया था। मिली जानकारी के अनुसार छठे चरण की नियुक्ति प्रकिया पूरी होने के बाद शिक्षा विभाग सातवें चरण की नियुक्ति प्रकिया शुरू करेगी। शिक्षा विभाग के द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार 22 जुलाई को नियोजन इकाई द्वारा अंतिम मेधा सूची बनाया जाएगा। उसके बाद विद्यालयवार और विषयवार रिक्ति हर एक जिले के एनआईसी वेबसाइट पर प्रकाशित कर दिया जाएगा। उसके बाद 25 जुलाई को नगर निगम नियोजन इकाई द्वारा अनुमोदित अंतिम मेधा सूची से काउंसिलिंग के लिए बुलाया जाएगा। काउंसलिग में शामिल अभ्यर्थियों में जिनका मार्क्स और प्रतिशत ज्यादा होगा उन्हें चयनित किया जाएगा। 26 जुलाई को जिला स्तर पर नगर नियोजन इकाई द्वारा अनुमोदित अंतिम मेधा सूची से काउंसिलिंग करने के बाद चयन किया जाएगा, 27 जुलाई को प्रक्रिया पूरी की जाएगी। वहीं सभी चयनित उम्मीदवारों को 30 जुलाई को नियोजन पत्र जारी किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.