ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

16 लाख की सरिया गायब करने वाले अपराधियों को पटना पुलिस ने महज 24 घंटे में किया गिरफ्तार

पटना: पुलिस चोर के चक्कर में पटना से लेकर मुजफ्फरपुर तक छापेमारी किया तो कई बड़े मामले का खुलासा हो गया। 16 लाख के गायब सरिया मामले में पटना पुलिस ने महज 24 घंटे के अंदर ट्रक मालिक को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया ट्रक मालिक सह ड्राइवर ने पूर्व में कई चावल लदे ट्रक को भी गायब कर दिया है। एक ट्रक खरीद कर बाप और दोनों बेटे अपने ट्रक का इस्तेमाल चोरी में कर रहें थे।
झारखंड के ट्रांसपोर्टर प्रमोद कुमार सिंह ने पटना जिले के रानीतलाब थाने में एफआईआर दर्ज कराया की पतुत गांव निवासी ट्रक मालिक सह ड्राइवर शिवकुमार गुप्ता ने विश्वास में लेकर 16 लाख 46 हजार का का सरिया ट्रक पर लेकर मुजफ्फरपुर में पार्टी के यहां पहुंचाने निकला। कई दिनों तक समय बीतने के बाद भी सरिया उक्त स्थान पर नहीं पहुंचा ,संपर्क करने पर कोई संतोषजनक जबाब नहीं दिया गया।
ट्रांसपोर्टर ने ट्रक मालिक सह ड्राइवर शिवकुमार गुप्ता एवं इनके दोनों लड़के रजनीश कुमार व रोहित कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया। वरीय पुलिस अधिकारियों को सूचना देने के बाद थानाध्यक्ष रानीतलाब विमलेश कुमार ने मामले की छानबीन शुरू किया तो पता चला की आरोपी बाप-बेटा का चोरी का धंधा हैं और पूर्व में कई चावल लदा गायब कर दिया हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.