ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

अमर शहीद जगतपति कुमार जी के स्मृति में 25 जून को होगा व्याख्यान माला

भारत की आजादी के 75 वें वर्ष को अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर आगामी 25 जून 2022 को कायस्थ विभूति अमर शहीद जगतपति कुमार जी के स्मृति में एक व्याख्यान माला का आयोजन, जीकेसी (ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस) की पटना जिला इकाई द्वारा केन्द्रीय कार्यालय, नागेश्वर कॉलोनी, पटना में किया जायेगा।

सूत्रों के अनुसार, उक्त व्याख्यानमाला की सफलता के लिए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपक कुमार अभिषेक के नेतृत्व में केंद्रीय कार्यालय, पटना में एक बैठक आहूत की गई। बैठक में सघन रूप से व्याख्यानमाल के संदर्भ में रूप रेखा तैयार किया गया। साथ ही जीकेसी संगठन को विस्तारित करने के लिए “सदस्यता अभियान” को सघन रूप से चलाये जाने पर जोर दिया गया। पटना जिला अन्तर्गत सदस्यता अभियान को आगे बढ़ाने के लिए पटना जिला के सचिव एकलव्य सिन्हा ने हेतु सदस्यता ग्रहण रसीद प्राप्त किया और कहा कि अधिकाधिक सदस्यों को संगठन से जोड़ने का काम करूंगा।

उक्त अवसर पर उपाध्यक्ष बिहार (समस्तीपुर सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता) सरोज सिन्हा, राष्ट्रीय सचिव राजेश सिन्हा ‘संजू’, बिहार प्रदेश महासचिव संजय सिन्हा, महासचिव पटना धनंजय प्रसाद, बिहार प्रदेश के संगठन मंत्री बलराम जी, बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष रवि सिन्हा, पटना जिला युवा अध्यक्ष पीयूष श्रीवास्तव सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.