ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बिहार पुलिस में बड़े पैमाने पर तबादला, 1171 पुलिस कर्मियों का हुआ ट्रांसफर

पटना: बिहार पुलिस मुख्यालय के जारी आदेश के मुताबिक बिहार पुलिस महकमे में बड़े पैमाने पर तबादला किया गया है। पुलिस मुख्यालय अविलंब नव पदस्थापन स्थान पर सभी पुलिसकर्मियों को योगदान करने का निर्देश दिया है। कुल 1171 पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया है। जिनमें सिपाही से लेकर इंस्पेक्टर रैंक तक के पुलिसकर्मी और पदाधिकारी शामिल हैं। आपको बता दें कि बिहार पुलिस मुख्यालय द्वारा बिहार पुलिस अधिनियम की धारा 10 के आलोक में गठित स्थानांतरण समिति द्वारा सेवानिर्वित के आधार पर पुलिस कर्मियों द्वारा गृह जिले को लेकर आवेदन दिया गया था। जिसके बाद बैठक के दौरान सभी पुलिसकर्मियों के आवेदन में से 90% पुलिसकर्मियों का हस्तांतरण किया गया है। दरअसल बिहार सरकार द्वारा यह नियम बनाया गया है कि जिन पुलिसकर्मियों का सेवा काल से 2 वर्ष बच जाता है, उन पुलिसकर्मियों को इच्छा अनुसार उनके गृह जिले में स्थानांतरण किया जाएगा। जिसके तहत पुलिस मुख्यालय में सिपाही से लेकर इंस्पेक्टर तक के पुलिस कर्मियों का स्थानांतरण हेतु आवेदन प्राप्त हुआ था। गौरतलब है कि बिहार पुलिस ने दो साल पहले जारी सिपाही से लेकर इंस्पेक्टर तक के तबादले संबंधी आदेश को रद्द कर दिया है। अब पुलिसकर्मियों के तबादले दो साल पहले जारी हुए आदेश संख्या 315/2020 के तहत नहीं होंगे। मौजूदा डीजीपी एसके सिंघल ने उस आदेश को रद्द करने का फैसला लिया है। इस संबंध में फरमान भी जारी कर दिया गया है। दरअसल बिहार के तत्कालीन डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने अपने कार्यकाल के समय में बिहार पुलिस में सिपाही, हवलदार, जमादार, दारोगा, इंस्पेक्टर और इनके समकक्ष पद वाले पुलिसकर्मियों के तबादले को लेकर एक नीति तय की थी। इसको लेकर पुलिस आदेश संख्या 315/2020 जारी किया गया था। मौजूदा डीजीपी संजीव कुमार सिंघल द्वारा इसे निरस्त कर दिया गया है। डीजीपी की ओर से जो आदेश जारी हुए हैं, उसमें कहा गया है कि इस नीति पर राज्य सरकार की सहमति नहीं थी. इस बात की पुष्टि बिहार पुलिस मुख्यालय के वरीय पुलिस अधिकारी ने की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.