ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

उपेंद्र कुशवाहा बोले, संजय जायसवाल को जानकारी ही नहीं कि स्नातक की डिग्री देता कौन है

पटना: बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल के बयान “जेडीयू पर हंसी आती है” वाले बयान पर जेडीयू ने पलटवार करते हुए कहा कि उनको जानकारी ही नहीं है। तभी ऐसा बयान दे रहें हैं। ये पलटवार जदयू के संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने किया है।
मीडिया के सवाल का जवाब देते हुए उपेन्द्र कुशवाहा ने नीतीश सरकार का बचाव किया। उन्होंने कहा कि संजय जयसवाल ने शिक्षा विभाग को लेकर सवाल उठाया है। उनको सोच समझकर टिप्पणी करने की जरूरत है। स्नातक की पढ़ाई और परीक्षा यूनिवर्सिटी के द्वारा ली जाती है और यूनिवर्सिटी राजभवन के मातहत काम करती है। अगर वे स्तानक सत्र के विलंब के लिए राज्य सरकार को दोषी ठहरा रहें हैं तो उनको जानकारी का अभाव है, क्योंकि यूनिवर्सिटी के काम काज में सरकार का कोई हस्तक्षेप नहीं रहता है। इसके साथ ही उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार गठबंधन की सरकार चला रहें हैं जिसमें जदयू के साथ ही भाजपा व अन्य दल भी शामिल हैं। सरकार के लाभ और नुकसान में सभी दल बराबर के साझीदार हैं। इसलिए एकतरफा बात कोई न करे।
इसके पहले एक कार्यक्रम में बोलते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि जब जदयू के नेता अग्निपथ योजना का विरोध कर रहें हैं तो जदयू नेताओं के बयान पर उनको हंसी आती है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार चार साल में अग्निवीरों को बहुत कुछ देने जा रही है। वहीं दूसरी ओर बिहार में शिक्षा विभाग समय से स्नातक की डिग्री भी छात्रों को नहीं दे पा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.