ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

आय से अधिक मामले में ड्रग इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार के पटना समेत कई ठिकानों पर छापेमारी, 2 लाख समेत कई दस्तावेज बरामद

पटना: बिहार सरकार इन दिनों प्रदेश में भ्रष्टाचार करने वाले अधिकारियों पर सख्ती से कार्यवाही कर रही है। आए दिन प्रदेश के विभिन्न जिलों में कई बड़े पदाधिकारियों के यहां आय से अधिक मामले में छापेमारी की जा रही है। इसी कड़ी में राजधानी पटना में ड्रग इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार के पटना स्थित आवास के साथ-साथ अन्य कई ठिकानों पर निगरानी विभाग ने छापेमारी की है।
बताया जा रहा हैं की इस मामले में पटना सिटी के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र बड़ी कार्रवाई करते हुए ड्रग इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार के यह बड़ी कार्रवाई की है। वही छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में कैश और अन्य दस्तावेज बरामद किये गये हैं। जानकारी के अनुसार राजधानी पटना में तीन जगहों पर और गया में एक जगह पर निगरानी विभाग के द्वारा ड्रग इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार के ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। पटना के सुल्तानगंज आवाज से लगभग 2 लाख बरामद किया गया है। इसके अलावा कई दस्तावेज बरामद किया गया जिसका आकलन किया जा रहा है। वही इन दिनों बिहार सरकार के भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ निगरानी विभाग, विशेष निगरानी विभाग और आर्थिक अपराध इकाई द्वारा लगातार दबिश दी जा रही है। इसी कड़ी में आज ड्रग इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार के ठिकानों पर आय से अधिक संपत्ति मामले में छापेमारी की जा रही है। तीन जगहों पर सुल्तानगंज स्थित आवास , कार्यालय , गोला रोड स्थित आवास व गया में छापामारी जारी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.