ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

जातीय जनगणना कराने के फैसले पर जेडीयू की आभार यात्रा

पटना: जदयू के जदयू संसदीय बोर्ड राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व में बिहार में जातीय जनगणना को लेकर आज पटना के जेपी गोलंबर से लेकर कारगिल चौक तक आभार यात्रा निकाला गया। इस दौरान बिहार सरकार के भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी और खाद्य आपूर्ति मंत्री लेसी सिंह भी मौजूद रहीं। बड़ी संख्या में जदयू के कार्यकर्ताओं ने बिहार में जातीय गणना करवाने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धन्यवाद दिया। आभार यात्रा में जदयू के कार्यकर्ताओं ने सीएम नीतीश कुमार के पक्ष में जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं का कहना है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कारण ही बिहार में जातीय जनगणना संभव हो सका है। मौके पर मौजूद बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि जातीय जनगणना करवाने के लिए हमारे मुख्यमंत्री ने शुरू से ही प्रयास किया था। यही कारण रहा कि बिहार के सभी दलों को उन्होंने एकजुट किया और प्रधानमंत्री से भी मिले लेकिन केंद्र सरकार ने जातीय जनगणना नहीं करवाया। अंततः मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार सरकार के खर्चे पर बिहार में जातीय गणना करवाने का निर्णय लिया है।

“इस निर्णय से बिहार के सभी जाति धर्म और वर्ग के लोगों को काफी फायदा मिलेगा। अब जो योजनाएं बनाई जाएंगी उससे समाज के अंतिम पायदान पर जो लोग हैं उन्हें फायदा होगा. सीएम जो निर्णय लिया है जातिगत जनगणना कराने का इसको लेकर हम पूरे प्रदेश में धन्यवाद यात्रा निकालेंगे”- अशोक चौधरी, भवन निर्माण मंत्री, बिहार।

वहीं बिहार सरकार की मंत्री लेसी सिंह भी इस आभार यात्रा में मौजूद रहीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम मुख्यमंत्री को आभार देने के लिए यह यात्रा निकाले हैं क्योंकि उन्होंने बिहार में जातीय जनगणना करवाने का निर्णय लिया है। वहीं जदयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने भी कहा कि मुख्यमंत्री जी धन्यवाद के पात्र हैं जिन्होंने बिहार में अपने खर्चे पर जातीय जनगणना करवाने का निर्णय लिया है। साथ ही पीएम नरेंद्र मोदी से पूरे देश में जातीय जनगणना कराने की मांग एक बार फिर से की।

बता दें कि, बिहार में जातीय जनगणना की स्वीकृति दे दी गई। फरवरी 2023 तक जाति आधारित गणना पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इस पर 500 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान लगाया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जातीय जनगणना कराने के लिए दिशा निर्देश भी जारी किया गया है। सभी जिले के डीएम को पत्र लिखा गया है। जाति आधारित गणना के तहत आंकड़ों का संग्रह डिजिटल मोड/ मोबाइल ऐप से किया जाना है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.