ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पटना के बेउर जेल में 37 कैदियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव निकली , 800 बंदियों की हुई थी कोरोना जांच

पटना: पटना के बेउर जेल में 800 बंदियों की जांच हुई जिसमें 37 बंदियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बेउर जेल में वार्ड नंबर 24 में एक साथ 37 बंदियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव निकलने के बाद बेऊर जेल से लेकर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। जेल में 6 डॉक्टरों की तैनाती कर दी गई है। तीन की हालत गंभीर है , इन्हें अस्पताल में रखा गया है। दूसरे कैदियों को जेल में ही अलग वार्ड में रखा गया है । वार्ड संख्या – 24 को 24 घंटे के लिए सील कर दिया गया है । इधर , गया में कोरोना से 28 साल के युवक की मौत हो गई है।
मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। वह शहर के डेल्हा थाना क्षेत्र का रहने वाला था। युवक की मौत 26 जून को हुई थी। पर उसकी कोरोना जांच रिपोर्ट 27 जून की शाम आई । इसमें वो पॉजिटिव मिला। इसके बाद मगध मेडिकल कॉलेज में तैनात डॉक्टर और नर्स व स्वास्थ्य कर्मियों में हड़कंप मचा हुआ है। बता दें कि 7 दिनों में कोरोना से ये दूसरी मौत है।
4 दिन पहले पटना में भी एक मौत हुई थी । वही पटना एम्स में भी 5 मरीजों का इलाज आइसोलेशन लेशन वार्ड में चल रहा है। एक बार फिर पटना एम्स में कोरोना संक्रमित मरीजों के भर्ती होने के बाद यहां सतर्कता बढ़ा दिया गया है। पटना एम्स के कोरोनावायरस ऑफिसर डॉक्टर संजीव कुमार ने सभी से आग्रह किया है कि वे लोग लापरवाही नहीं बरतें और कोरोना से बचने की गाइडलाइन का पालन करें।
बिहार की राजधानी पटना में लगातार कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं । पटना ही नहीं बिहार के अन्य जिलों में भी कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ रहे हैं। बिहार में 24 घंटे में कोरोना के बिहार में 140 नए मामले आए हैं , जिसमें 125 पटना के हैं । बिहार में 774 एक्टिव मामले हैं , जिसमें 448 पटना के हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.