ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सनातन संस्कृति पद्धति ही सफल, सेहतमंद और समृद्धियुक्त जीवन का उत्कृष्ट माध्यम… उपमुख्यमंत्री

बापू सभागार में तुलसी जयंती के अवसर पर सनातन संस्कृति चेतना परिषद् के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिहार के उपमुख्यमंत्री श्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि सनातन जीवन पद्धति और आचार-व्यवहार ही सफल, सेहतमंद एवं समृद्धियुक्त जीवन का उत्कृष्ट माध्यम है। उन्होंने कहा कि हम उसी अनूठी सनातन संस्कृति के वंशज हैं। सनातन पद्धति और संस्कृति को देश की चेतना के केंद्र में लाने के लिए उसे भारतवर्ष का अग्रणी एवं उच्चतम आदर्श बनाने के लिए आत्ममंथन और आत्म विवेचना की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि प्राचीन सनातन संस्कृति को पूर्व के काल खंडों में विदेशी आक्रमणकारियों ने ठेस पहुंचाया, परंतु उस दौर में तुलसीदास ने रामचरितमानस की रचना करके प्रभु श्री राम को मर्यादा पुरुषोत्तम के रूप में प्रतिस्थापित किया। भाई, पुत्र पति, सखा, शिष्य, गुरुजन के प्रति व्यवहार सहित प्रभु श्री राम के जीवन के एक-एक प्रसंगों एवं पहलुओं का उल्लेख तुलसीदास जी ने रामचरितमानस में किया है।
उन्होंने कहा कि हाल के वर्षों में पाश्चात्य संस्कृति हावी हुई है। परंतु हमें आगामी पीढ़ी को इसके लिए सचेत करना है। उन्होंने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि प्राचीन सनातन संस्कृति को अक्षुण्ण रखने एवं इसे संरक्षित करने हेतु सामाजिक जवाबदेही के साथ आगे आएँ। इसके लिए हमें सर्वप्रथम सनातन जीवन पद्धति को अपनी बुद्धि, हृदय एवं शरीर में धारण करना होगा। मन, वचन, कर्म से इसे अपनाना होगा। उन्होंने कहा कि सनातन पद्धति पर आधारित जीवन को सरलता से समझाना एवं उसके सम्बन्ध में लोगों से संवाद करना होगा।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सनातन संस्कृति चेतना परिषद् ने “संस्कार संस्कृति संरक्षण संगम” का आयोजन करके इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक, सनातन संस्कृति चेतना परिषद् के अध्यक्ष श्री मिथिलेश तिवारी, सांसद श्री सुधांशु त्रिवेदी, सांसद श्री मनोज तिवारी, सांसद श्री हरीश द्विवेदी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद डॉ० संजय जायसवाल, केंद्रीय राज्य मंत्री श्री नित्यानंद राय, केंद्रीय राज्यमंत्री श्री अश्विनी चौबे, कला संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री श्री आलोक रंजन झा, सांसद गोपाल जी ठाकुर, विधायक श्री विनोद नारायण झा, विधायक श्री हरि भूषण ठाकुर बचौल, विधान पार्षद श्री घनश्याम ठाकुर, विधायक श्री संजय सिंह, पूर्व विधायक श्री राजेश्वर राज, रिंकी रानी पांडे, डॉ० मनोज श्री सुशील चौधरी सहित अन्य जनप्रतिनिधि गण एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.