ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

नई सरकार बनने के बाद पहली बार 3 सितंबर को जदयू राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक, कई बड़े फैसले संभव

पटना: बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद अब 3 और 4 सितंबर को जदयू राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक पटना में बुलाई गई है। जदयू राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 3 सितंबर को और राष्ट्रीय परिषद की बैठक 4 सितंबर को होगी। इस बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव को लेकर भी रणनीति तैयार होगी। देशभर के जदयू के नेता इसमें शामिल होंगे। बैठक में संगठन पर चर्चा के साथ ही पार्टी के सदस्यता अभियान पर भी फैसला लिया जाएगा. कार्यकारिणी बैठक में गुजरात चुनाव और अगले साल नागालैंड में होने वाले विधानसभा चुनाव पर भी चर्चा की जाएगी। बता दें कि पहले 29 अगस्त को ये बैठक होनी थी लेकिन उसे बढ़ाकर नयी डेट तय की गयी है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक कई मायनों में खास रहने वाली है। इसमें 2024 लोकसभा चुनाव की रणनीति भी तैयार की जाएगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पार्टी नेताओं को बिहार में गठबंधन बदलने को लेकर भी अपनी बात रखेंगे। 3 सितंबर को पटना में देशभर के जदयू के नेता जुटेंगे और कई मुद्दों पर चर्चा करेंगे। संगठन स्तर पर पार्टी का सदस्यता अभियान शुरू होना है। साथ ही जिला अध्यक्ष से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव को लेकर भी रणनीति तैयार होगी। बिहार में नीतीश कुमार के एनडीए से अलग होने और महागठबंधन के साथ सरकार बनाने के बाद पहली बार यह बैठक होने जा रही है। पार्टी के लिए यह अहम बैठक है क्योंकि 2024 लोकसभा चुनाव की रणनीति के साथ ही इस साल गुजरात में होने वाले चुनाव में पार्टी की भूमिका पर विचार विमर्श किया जाएगा। वहीं नागालैंड में जदयू ने पहले ही घोषणा कर रखा है कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में मजबूती से उतरेगी। बैठक को लेकर तैयारी शुरू हो गई है जल्द ही नेताओं को आमंत्रण भी भेजा जाएगा। जदयू को अभी हाल ही में मणिपुर में भी राज्य स्तरीय पार्टी का दर्जा मिल गया है। उससे पहले बिहार के अलावे अरुणाचल में जदयू को राज्य स्तरीय पार्टी का दर्जा मिला है। अब पार्टी राष्ट्रीय पार्टी बनने से कुछ कदम ही दूर है। केवल एक राज्य में पार्टी को राज्य स्तरीय पार्टी का दर्जा मिलने के बाद राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा जदयू को मिल जाएगा। जदयू की नजर नागालैंड पर लगी हुई है जहां, अगले साल चुनाव है। बैठक में संगठन की बेहतर स्थिति और पार्टी को मजबूत करने को लेकर रणनीति तैयार की जाएगी। साथ ही पार्टी का विस्तार दूसरे राज्यों में भी कैसे हो इस पर भी चर्चा होगी। पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह के पार्टी छोड़ने और हाल के दिनों में जो बदलाव हुए हैं उन सब पर भी बैठक में चर्चा होगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह की अध्यक्षता में बैठक होगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित पार्टी के लोकसभा और राज्यसभा के सभी सांसद, सभी विधायक सभी विधान पार्षद और पदाधिकारी इस बैठक में शामिल होंगे। सभी राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सभी सदस्य भी मौजूद रहेंगे। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद 4 सितंबर को राष्ट्रीय परिषद की बैठक भी होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.