महिलाओं की आत्मनिर्भरता के लिए कौशल विकास जरूरी
पटना। महिलाएं आत्मनिर्भर हों, इसके लिए उन्हें समयानुकूल वांछित कौशल से लैस होना अपेक्षित है। तदनुसार ‘इनर व्हील क्लब आम्रपाली पटना’ के द्वारा इच्छुक छात्राओं/ महिलाओं को ‘कम्प्यूटर डाटा इंट्री आपरेटर ट्रेनिंग’ से लैस करने में सहयोग दिया जा रहा है।
ऐसे ही एक केंद्र का उद्घाटन क्लब की अध्यक्ष बिमला सिन्हा की उपस्थिति में क्लब की डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन डॉ रीता झा के द्वारा किया गया। इस केंद्र पर बीस लड़कियां प्रशिक्षण का लाभ उठा रही हैं।
इस प्रशिक्षण केंद्र में एक प्रोजेक्टर की आवश्यकता को पूरा करने के लिए बिमला सिन्हा के द्वारा अलग से ₹30,000 का सहयोग भी किया गया।
कार्यक्रम में क्लब की सुधा झा, सुनिता जायसवाल और मणि ओझा की सक्रिय सहभागिता रही।