ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पटना में बेलगाम अपराधी, दिन दहाड़े युवक को मारी गोली कुछ घंटे पहले ही ज्वेलरी व्यवसायी से लूटे थे लाखों

पटना में अपराध बेलगाम होने लगा है. शुक्रवार को भरी दोपहर में पटना के कंकरबाग इलाके के पोस्टल पार्क रोड में सन्नी नामक एक युवक को गोली मार दी गई. युवक को घायल अवस्था में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है घटना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची है और पूरे मामले की छानबीन की जा रही है

शुरुआती जांच में पता चल रहा है कि सन्नी का किसी से जमीन का विवाद था। इसी विवाद में गोली मारी गई है निखिल नामक युवक पर गोली मारने का आरोप है स्थानीय लोगों की मानें तो सन्नी पर दो गोलियां चलाई थी जिसमें से एक गोली लग गई है घटना के बाद इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है पुलिस मामले की जांच कर रही है

इसके पूर्व पटना में दिनदहाड़े एक व्यवसायी से लूट लिया. बताया जा रहा है कि पांच की संख्या में बदमाशों ने ज्वेलर्स व्यवसायी से लाखों रुपये लूट लिये है कितने रुपये लूटे गये हैं. इसका अभी तक सही सही पता नहीं लग सका है, लेकिन बताया जा रहा है कि लाखों रुपये की लूट की वारदात हुई है. घटना पटना के कमदकुआं थाना क्षेत्र की बतायी जा रही हैबताया जा रहा है कि यह लूट की घटना एस एस ज्वेलर्स में हुई है बताया जा रहा है कि इस दौरान बदमाशों ने गोलीबारी भी की

वहीं इस लूट की वारदात को अंजाम देकर भाग रहे पांच बदमाशों में से एक बदमाश स्थानीय लोगों के हत्थे चढ़ गया है इस दौरान लोगों ने बदमाश को खुब पिटाई की इसके बाद आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया है इस घटना से पीड़ित दहशत में आ गया है. घटना के बाद रोना धोना शुरू हो गया. फिल पुलिस और भी औरोपी की तलाश कर रही है मौके पर गांधी मैदान, कदमकुआं, सहित सिटी एस पी अम्बरीश राहुल मौके पर पहुंचे है

बता दें कि इससे दो दिन पहले भी पटना के राजीव नगर में गोली मार कर एक व्यवसायी से 9 लाख रुपये लूट लिये थे राजधानी में इस तरह की घटना से पुलिस-प्रशासन पर भी सवाल उठ रहा है

Leave A Reply

Your email address will not be published.