ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

गैंग्स ऑफ भोजपुर’! अवैध बालू खनन में ठांय-ठांय चली गोलियां.. फायरिंग में 2 की मौत

पटना/भोजपुर (आरा): बिहार के भोजपुर में ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ जैसा गैंगवार देखने को मिला है. भोजपुर जिले के कोईलवर थाना क्षेत्र के राजापुर दियारा के कमालुद्दीन चक बालू घाट पर एक बार फिर बालू माफिया की बंदूकें गरजीं है. यहां बालू के अवैध खनन के लिए दोनों गिरोहों ने जमकर गोलीबारी की. जिसमें बैंक कर्मी सहित दो लोगों की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई. इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो वहां मौजूद किसी शख्स ने अपने कैमरे में कैद कर लिया और अब ये सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.दरअसल, कमालुद्दीन चक बालू घाट का टेंडर हुआ था. इसके बाद शुक्रवार को पूजा हो रही थी. इसी दौरान यह घटना हुई. शुक्रवार दोपहर इस घटना के बाद गांव और आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. घटना की सूचना मिलते ही कोईलवर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. जहां दोनों शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया गया. पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी और मामले की छानबीन में जुट गई है.
बताया जा रहा है कि बालू घाट की बंदोबस्ती के बाद घाट की पूजा करने के लिए घाट के मालिक और पार्टनर कमालुद्दीन चक दियारा पहुंचे थे. तभी उनपर अज्ञात लोगों ने फायरिंग शुरू कर दी. फायरिंग में दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. वहीं बाकी लोगों ने मौके से भागकर अपनी जान बचाई. अवैध बालू खनन और घाट पर वर्चस्व को लेकर घटी इस घटना को अंजाम देने के बाद हथियार लहराते हुए बदमाश आराम से फरार हो गए.इस दौरान काफी देर तक दोनों तरफ से गोलीबारी होती रही. घटना की जानकारी मिलने के बाद आरा एएसपी हिमांशु के नेतृत्व में कोईलवर थाना सहित आधा दर्जन थानों की पुलिस घटनास्थल पहुंची और दोनों मृतकों के शव को अपने कब्जे में लेकर आसपास सर्च अभियान चलाया. लेकिन पुलिस को कुछ भी नहीं मिल सका. दोनों मृतकों की पहचान आरा के नवादा थाना स्थित चंदवा इलाके के रामनगर हाउसिंग कॉलोनी निवासी संजीत कुमार और उत्तर प्रदेश के निवासी दुर्गेश शर्मा के रूप में हुई है. दुर्गेश गोल्ड लोन देने वाले एक निजी बैंक का मैनेजर बताया जा रहा है. फिलहाल घटना में शामिल अपराधियों की पहचान नहीं हो पाई है. हालांकि घटना बालू के वर्चस्व की लड़ाई के रूप में देखा जा रहा है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.