फतुहा पटेल नगर पथ कीचड़ में तब्दील
फतुहा। पटेल नगर पथ जो फतुहा से चलकर सोनारु ,प्रह्लाद चक, लश्करी चक, सोती चक , परसा, सुडीहा, पचरुखिया, दरियापुर, सहोरा बाली, बरेंया,खरफर, अब्दुल्लाह चक, उसफा, गौरीचक होते हुए पटना , मसौढ़ी, पुनपुन जाती है। यह दृश्य सिर्फ बरसात में ही नहीं बल्कि बारहो महीना कीचड़ में तब्दील रहता है, जिसके कारण लोगों को आने जाने में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। पानी रहने के कारण बराबर दुर्घटना होती रहती है। बताया जाता है कि कुछ दिन पहले माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इसी रास्ता से जाने वाले थे, लोगों में आशा जगी थी एक बार इस रास्ते से नीतीश कुमार को आ जाने से सड़क का कायाकल्प हो जाएगा, दुर्भाग्य है कि नीतीश कुमार के आने के एक दिन पहले ही गढो को छड़ी देकर छिपा दिया गया जिसके कारण नीतीश कुमार देख नहीं पाए ऐसे स्थिति में सड़क मरम्मती का लाखों लोगों की आशा मुरझा गया।इसी गढे के बीच में पूर्व एमएलसी बाल्मिकी सिंह का मकान है। एक बार इस रास्ते से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुजर जाएं तो सड़क का कायाकल्प हो जाएगा।