ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पटना सिपारा एतवारपुर में मोटिवेशनल क्लासेस कोचिंग संचालक सरकार के आदेश की उड़ा रहे हैं धज्जिया संक्रमण का बढ़ सकता है खतरा

पटना सिपारा एतवारपुर मे मोटिवेशनल क्लासेस एतवारपुर के अलावे शहर में करीब-करीब सभी कोचिंग संस्थान चोरी-छिपे चल रहे है जहां सरकार के आदेश का कोचिंग संचालक जमकर धज्जियां उड़ा रहे हैं वहीं कोचिंग संस्थानों में आने वाले छात्र-छात्रा मास्क भी नहीं लगा रहे हैं

कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर स्कूल-कालेज के साथ कोचिंग संस्थानों को 6 फरवरी तक बंद करने का आदेश सरकार ने जारी किया है कोरोना से लोगों को सुरक्षित रखने के लिए सरकार की ओर से कोचिंग संस्थान के साथ-साथ धार्मिक स्थान आदि सभी बंद किए गए हैं लेकिन पटना के कई इलाकों मे सरकार के आदेश को ताक पर रखकर कोचिंग का संचालन किया जा रहा है

सिपारा के एतवारपुर मे कोचिंग संस्थान चोरी-छिपे चल रहे हैं जहां सरकार के आदेश का कोचिंग संचालक जमकर धज्जियां उड़ा रहे हैं वहीं, कोचिंग संस्थानों में आने वाले छात्र-छात्रा मास्क भी नहीं लगा रहे हैं कोचिंग संस्थान के अंदर कमरे में छात्र छात्राओं के बैठने की व्यवस्था में शारीरिक दूरी का भी ध्यान नहीं रखा गया है
बता दे कि कोचिंग संस्थानों पर प्रशासन द्वारा अब तक किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है थाना प्रभारी से पूछने पर कहते हैं कि एसडीओ साहब से संपर्क कीजिए कोचिंग संचालक बिना डर भय के सुबह से लेकर देर शाम तक अपना कोचिंग चला रहे हैं इस संबंध में एसडीओ ने कहा कि ऐसी जानकारी मिल रही है कि चोरी-छिपे कोचिंग संस्थान चल रहें हैं साथ ही कहा कि सोमवार से शहर के अलावे सभी प्रखंडों में कोचिंग संस्थानों की जांच की जाएगी यदि कोचिंग संस्थान संचालित होते मिलेंगे तो उसके संचालक पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी

Leave A Reply

Your email address will not be published.