ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

जदयू MLC नीरज कुमार की हालत बिगड़ी, एयर एंबुलेंस से हैदराबाद ले जाया जाएगा

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी जदयू MLC नीरज कुमार की तबीयत ज्यादा खराब हो गई है। बीती रात हालत बिगड़ने पर उन्हें पटना स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां आईसीयू में उनका इलाज चल रहा है। आज उन्हें हैदराबाद ले जाने की तैयारी चल रही है।
इलाज कर रही डॉक्टरों की टीम ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए हैदराबाद ले जाने के लिए सलाह दी है। एयर एंबुलेंस के जरिए उन्हें आज हैदराबाद ले जाया जाएगा। उन्हें एक्सपर्ट डॉक्टरों की देखरेख में पटना से हैदराबाद ले जाया जाएगा। वहां उनका और बेहतर इलाज कराया जाएगा।
बताया जा रहा है कि नीरज कुमार के हार्ट में प्रॉब्लम आ रहा था। कुछ दिन पहले ही उन्हें पेसमेकर लगाया गया था। उसके बाद से वह लगातार इलाज में चल रहे थे। मंगलवार देर रात अचानक हालत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.