ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

एक सप्ताह से बिगड़े हैण्डपंप का नगर अध्यक्ष ने 24 घंटे में मरम्मत कराया

खगौल। लोको कॉलोनी आरपीएफ बैरक के समीप की कदम गली में विगत सात दिनों से ख़राब पड़े चापाकल को नगर अध्यक्ष सुजीत कुमार के प्रयास से मात्र 24 घंटे में मरम्मत करवा दिया गया।
नगर अध्यक्ष सुजीत कुमार का निरंतर खगौल के जन- समस्याओं के समाधान में लगातार सेवा कार्य जारी है। आज़ खगौल के लोको कॉलोनी के कदम गली में अवस्थित सार्वजनिक चापाकल का मरम्मत उन्होंने मात्र 24 घंटे में करवाया। उक्त चापाकल पाइप के कारण लगभग सात दिनों से ख़राब पड़ा हुआ था, आसपास के दर्जनों रेलवे क्वार्टर के लोगों को पीने की पानी का बहुत दिक्कत हो रहा था।
स्थानीय लोगों के माध्यम से खराबी की सूचना मिलते ही नगर अध्यक्ष सुजीत कुमार के द्वारा संज्ञान में लेकर चापाकल का अविलंब मरम्मत कराया गया और आज मात्र 24 घंटे में पानी की समस्या का समाधान हो गया।चापाकल के ठीक हो जाने पर निरीक्षण के लिए पहुंचने पर स्थानीय नागरिकों के द्वारा नगर अध्यक्ष सुजीत कुमार का आभार व्यक्त कर धन्यवाद दिया गया।
मौके पर वार्ड 15 के पार्षद अमरेन्द्र कुमार सिन्हा, सामाजिक कार्यकर्ता चंदू प्रिंस सहित अन्य मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.