ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

जनता दल यूनाइटेड की विचारधारा राष्ट्रीय एकता अखंडता एवं विकास के लिए आवश्यक : परिमल कुमार

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं जनता दल यूनाइटेड के नीति सिद्धांत एवं विचारधारा राष्ट्र के एकता अखंडता समेकित संतुलित एवं न्याय के साथ विकास के लिए अति आवश्यक है। जनता दल यूनाइटेड का मानना है की धार्मिक उन्माद एवं जातीय विद्वेष समाज एवं राष्ट्र के विकास में अवरोधक है। हम जहां सभी धर्मों का सम्मान एवं आस्था रखते हैं। वही विभिन्न धर्म ग्रंथों के प्रेरक तत्व को समाहित कर सामाजिक न्याय एवं विकास को बढ़ाने के पक्षधर हैं। हम जहां रामायण में सृष्टि के रचयिता मर्यादा पुरुषोत्तम राम के न्याय एवं सभी जाति के प्रति लगाव एवं समान भाव से प्रेरणा लेते हैं। वही कुरान शरीफ के भाईचारा का संदेश, गुरु ग्रंथ साहिब एवं गुरु गोविंद सिंह कि राष्ट्र के प्रति समर्पण एवं शौर्य से प्रेरणा लेते हैं। वही बाइबल के सेवा भाव हमारे आदरणीय नीतीश कुमार के सुशासन के प्रेरक स्रोत रहे है।

जिस तरह मर्यादा पुरुषोत्तम राम ने बिना जाति के भेदभाव के सभी को सम्मान दिया हमारे आदरणीय नेता नीतीश कुमार ने दलित बस्तियों में जाकर वहां के बुजुर्गों से स्वतंत्र दिवस के अवसर पर झंडोत्तोलन कराकर उन्हें सम्मान देने का काम किया वहीं दूसरी ओर हमारे नेता नीतीश कुमार के महिला सशक्तिकरण की सफलता संपूर्ण भारत ही नहीं विश्व के लिए एक प्रतिमान बन चुका है। जिसे अन्य राजनीतिक दलों के द्वारा अनुसरण की जाने की आवश्यकता है।

हमारे नेता लोहिया के समतामूलक समाज की स्थापना एवं समाज के सभी वर्गों के उत्थान के प्रति दृढ संकल्प है एवं इसे मूर्त रूप देने हेतु सतत प्रयासरत है। हमारे नेता ने न जाति न धर्म को सत्ता प्राप्ति का मार्ग बनाया जनता दल यूनाइटेड अपनी विचारधारा से कभी समझौता नहीं करती।

बिहार सरकार के द्वारा जाति आधारित गणना का उद्देश्य राजनीतिक लाभ प्राप्त करना नहीं है और न ही सत्ता सुख प्राप्त करने का है। बल्कि इसका उद्देश सभी जाति के वंचितों को चिन्हित कर उनके विकास सुनिश्चित करना है एवं उन्हें न्याय उपलब्ध कराकर समतामूलक समाज की स्थापना करना है। हमारे नेता ने समाज में विद्यमान जातीय असमानता को समाप्त करने के उद्देश्य कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। बिहार में अंतरजातीय विवाह करने वाले लोगों को सरकार परितोष उपलब्ध कराती है। जिससे समाज में विद्यमान जातीय विसंगति समाप्त हो हम कभी अपने विचारधाराओं से समझौता नहीं करते यही कारण है की जनता दल यूनाइटेड को पार्टी विद डिफरेंस कहा जाता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.