ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

शराबबंदी को समाप्त करना चाहती है भाजपा: राजीव रंजन

पटना। भाजपा पर शराबबंदी को समाप्त करने की साजिश रचने का आरोप लगाते हुए इस्लामपुर के पूर्व विधायक व जदयू नेता राजीव रंजन ने आज कहा कि प्रदेश में शराबबंदी लागू होने से आई सुख शांति भाजपा के नेताओं को हजम नहीं हो रही है, इसीलिए उनके नेता इस मसले पर लगातार गलतबयानी कर रहे हैं। पिछड़ा समाज से न होने के बावजूद कई दशक से पिछड़ों के नाम पर सत्ता सुख भोग रहे इनके एक बड़े नेता तो इस कानून को शिथिल करने तक की मांग कर चुके हैं। इससे यह दिखता है कि शराबबंदी से महिलाओं के खिलाफ कम हुई घरेलू हिंसा, गरीबों के बच रहे पैसे और बढ़ रही समृद्धि भाजपा को पसंद नहीं आ रही है।

शराबबंदी कानून को शिथिल करने की मांग को अनुचित बताते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा के बड़े नेता यह भूल गये हैं कि किसी भी कानून को बनाने या उसे भंग करने की ताकत सिर्फ सदन को है, किसी राजनीतिक दल के पास इसकी ताकत नहीं होती। यह कानून भी सभी दलों की सहमती से ही बनाया गया था, जिसमें भाजपा भी शामिल थी। अब यदि सत्ता से बाहर जाने के बाद भाजपा के विचार बदल गये हैं तो उन्हें बयानबाजी करने के बजाए सदन में प्रस्ताव लाना चाहिए। भाजपा नेताओं को यह बताना चाहिए कि वह लोग शराबबंदी कानून की समाप्ति के लिए कब प्रस्ताव पेश कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि शराबबंदी कानून को शिथिल करने की मांग कर के भाजपा के बड़े नेता ने भाजपा के चेहरे से महिला और गरीब हितैषी होने के नकाब को भी सरेआम खींच दिया है। लोग अच्छे से जानते हैं कि शराबबंदी होने से सबसे अधिक फायदा महिलाओं और गरीबों को ही हुआ है। इससे जहां महिलाओं के खिलाफ होने वाली घरेलू हिंसा में अभूतपूर्व कमी आ गयी वहीं गरीबों के पास पैसे बचने लगे। लेकिन भाजपा के बड़े नेता चाहते हैं कि इस कानून को शिथिल कर महिलाओं को फिर से हिंसा की आग में झोंक दिया जाए और गरीबों के पैसे फिर से दारु बेचने वालों के पास जाने लगे। भाजपा को बताना चाहिए कि क्या वह अपने इन नेताजी के बयान के समर्थन में खड़ी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.