ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

राजद कार्यालय में सुभाष चंद्र बोस की मनाई गई जयंती

पटना। आज राष्ट्रीय जनता दल के राज्य कार्यालय में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जी की जयन्ती माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री जगदानन्द सिंह जी की अध्यक्षता में मनायी गई। इस अवसर पर नेताजी के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री जगदानन्द सिंह ने कहा कि नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ने आई.सी.एस. पास करने के बाद अंग्रेजों की हुकुमत में नौकरी नहीं कर देश सेवा में जुट गए। वे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के असहयोग आन्दोलन में सहभागी हुए। उस समय देश में दो धारा काम कर रहा था। एक नरम दल, दूसरा गरम दल दोनों का एक लक्ष्य स्वतंत्रता दिलाने का था। सुभाष चन्द्र बोस गरम दल के नेता थे। वे देश को आजादी दिलाने के लिए ‘‘आजाद हिन्द फौज’’ की स्थापना कर अंग्रेजों से लड़ाई लड़े। नेताजी का नारा था ‘‘दिल्ली चलो’’ ‘‘जय हिन्द’’ तथा ‘‘तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूँगां’’। उन्होंने युवा पीढ़ी को उत्प्रेरित और आन्दोलित किया। उनके योगदान का भारत ऋणी है। वहीं इस अवसर पर नेताजी के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री उदय नारायण चौधरी, राष्ट्रीय महासचिव श्री श्याम रजक, भोला यादव, बीनू यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री वृषिण पटेल, डाॅ0 तनवीर हसन, प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद, मृत्युंजय तिवारी, संगठन महासचिव राजेश यादव, प्रदेश महासचिव दीनानाथ सिंह यादव, मदन शर्मा, भाई अरूण कुमार, धर्मेन्द्र पटेल, फैयाज आलम कमाल, निराला यादव, निर्भय अम्बेदकर, ई0 अशोक यादव, देवकिशुन ठाकुर, संजय यादव, अभिषेक कुमार, प्रवीण कुमार, सरदार रंजीत सिंह, प्रमोद कुमार सिन्हा, अरूण कुमार यादव, शिवेन्द्र कुमार तांती, पी0 के0 चौधरी, विजय कुमार यादव, महेन्द्र प्रसाद विद्यार्थी, राजेश पाल, कुमर राय, गगन यादव, राकेश रंजन रजक, जीतेन्द्र कुमार यादव, अजय यादव, पंकज यादव, धर्मेन्द्र पासवान, अमित पटेल, लोकेश कुमार, संगीता यादव, रतन यादव,मनोज यादव, शकुंतला प्रजापति, कृष्ण कुमार सिंह सहित अन्य गणमान्य नेतागण शामिल थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.