ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

शिक्षा विभाग ने अपादा प्रबंधन ग्रुप को स्कूल खोलने का दिया सलाह : मंत्री

पटना/कार्यालय संवाददाता। कोरोना संक्रमण के बाद राज्य में बंद स्कूलों को फिर से खुलने के आसार दिख रहे हैं। हालांकि अंतिम फैसला आपदा प्रबंधन समुह को करना है। मिली जानकारी के मुताबिक 7 फरवरी को कुछ शर्तो के साथ सूबे के स्कूलों को खोला जा सकता है। इस संबंध में शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि कोरोना काल में स्कूलों के बंद रहने से बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है। इसके चलते अब बच्चों की परीक्षाएं होनेवाली है इसलिए शिक्षा विभाग ने आपदा प्रबंधन समुह को स्कूलों को खोलने की सलाह दी है। हमलोग चााहते हैं कि बच्चों के भविष्य को देखते हुए राज्य में स्कूल खुले और कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए स्कूल जाएं। मगर शिक्षा विभाग बच्चों की जान का जोखिम में डालकर कोई फैसला नहीं ले सकता। मगर स्कूलों को खोलने पर अंतिम निर्णय आपदा प्रबंधन समुह को करना है। आपदा प्रबंधन समुह कोरोना की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के आधार पर स्कूलों को खेलने पर फैसला लेता है। मंत्री ने कहा कि कोराना काल में बच्चों की शिक्षा का नुकसान हुआ है यह स्कूल खुलने के बाद ही भरपाई होगी। पिछले दो साल में बहुत नुकसान है। सरकार चाहती है कि स्कूल प्राइमरी से लेकर विश्वविद्यालय तक खुले। बतातें चले विगत दिनों प्राइवेट स्कूल एसोशिसन ने बिहार सरकार से कोरोना की स्थिति में सुधार होने पर स्कूलों को खोलने का आग्रह किया था।

ढाई सौ साल से ज्यादा टिकाऊ होगा विराट रामायण मन्दिर
केंद्रीय लोक निर्माण विभाग के पूर्व महानिदेशक विनीत जायसवाल की देखरेख में निर्माण बनाए गए मुख्य परामर्शी
270 फीट ऊंचा होगा विराट रामायण मन्दिर
्र्रपटना/कर्यालय संवाददाता। महावीर मन्दिर न्यास द्वारा केसरिया के पास निमार्णाधीन विराट रामायण मन्दिर 250 वर्ष से ज्यादा आयु का होगा। इसके लिए मन्दिर के स्ट्रक्चरल डिजाइन में विशेष बदलाव किए जा रहे हैं। केंद्रीय लोक निर्माण विभाग के पूर्व महानिदेशक विनीत कुमार जायसवाल को विराट रामायण मन्दिर का मुख्य परामर्शी, तकनीकी सेवाएं बनाया गया है। उनके सुझाव पर मन्दिर के स्ट्रक्चरल डिजाइन में जरूरी बदलाव किये जा रहे हैं। केंद्रीय लोक निर्माण विभाग के सर्वोच्च पद से हाल ही में सेवानिवृत्त हुए विनत जायसवाल नये संसद भवन के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे थे। केंद्रीय लोक निर्माण द्वारा ही नये संसद भवन का निर्माण किया जा रहा है जिसका स्ट्रक्चरल डिजाइन न्यूनतम 250 वर्ष की आयु के अनुसार तैयार किया गया है। केंद्रीय लोक निर्माण विभाग के पूर्व डीजी विनीत कुमार जायसवाल के परामर्श के अनुसार नये संसद के तर्ज पर विराट रामायण मन्दिर के स्ट्रक्चरल डिजाइन में आवश्यक बदलाव किये जा रहे हैं। वे विराट रामायण मन्दिर निर्माण समिति के सदस्य भी होंगे। पावरग्रिड कारपोरेशन आॅफ इंडिया के पूर्व सीएमडी आर पी सिंह भी विराट रामायण मन्दिर निर्माण समिति के सदस्य हैं। महावीर मंदिर न्यास के सचिव आचार्य किशोर कुणाल ने बताया कि पूर्व में विराट रामायण मन्दिर का स्ट्रक्चरल डिजाइन न्यूनतम 100 साल की मजबूती के हिसाब से तैयार किया गया था। लोहा, सीमेंट और टफेन ग्लास से पूरा मन्दिर बनना था। अब विशेष किस्म के स्टील का इस्तेमाल मन्दिर निर्माण में होगा। अभी मन्दिर के बाहरी परिसर का काम चल रहा है। मुख्य मन्दिर के निर्माण की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। पूर्वी चंपारण के केसरिया के निकट निमार्णाधीन विराट रामायण मन्दिर 100 एकड़ क्षेत्रफल में फैला है। अयोध्या से जनकपुर तक स्वीकृत राम-जानकी मार्ग मन्दिर को स्पर्श कर गुजर रहा है। बिहार की सीमा में दो लेन के पूर्व प्रस्तावित धार्मिक महत्व की इस सड़क को पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन के अनुरोध पर केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने हाल ही में फोर लेन किए जाने की स्वीकृति दी है। विराट रामायण मन्दिर की ऊंचाई 270 फीट, लंबाई 1080 फीट और चौड़ाई 540 फीट होगी। बहुप्रतिक्षित विराट रामायण मन्दिर का निर्माण जल्द शुरू हो रहा है। नये संसद भवन का निर्माण शीघ्र पूरा होने के बाद विशेष तकनीक के अनुभवी कारीगरों और अभियंताओं की टीम विराट रामायण मन्दिर के निर्माण में जुटेगी।

इंटर परीक्षा के दूसरे दिन गिरी 94 नकलचियों पर गाज
सबसे अधिक नालंदा से पकड़े गये 30 परीक्षार्थी
भागलपुर से 14 व जहानाबाद से एक सहित पकड़े गये 15 मुन्ना भाई
पटना/कार्यालय संवाददाता। इंटर परीक्षा के दूसरे दिन बुधवार को राज्य के सभी परीक्षा केन्द्रों पर पहली पाली में भौतिकी विषय तथा दूसरी पाली में अंग्रेजी विषय की परीक्षा स्वच्छ एवं कदाचारमुक्त माहौल में हुयी। परीक्षा के दूसरे दिन बिहारभर से 94 नकचियों पर गाज गिरी है जबकि परीक्षा के दौरान 15 मुन्ना भाई को भी दूसरे के बदले परीक्षा देते पकड़ा गया है। समिति से प्राप्त सूचना के अनुरूप सबसे अधिक नालंदा से 30, वैशाली से 12 व सारण से 10 नकलची कदाचार के आरोप में पकड़े गये है। इसके अलावा जमूर्द व मधेपुरा से 7-7, सुपौल से 5, शेखुपरा से चार, पटना, गया व खगड़िया से 3-3, भोजपुर, लखीसराय, रोहतास से दो-दो तथा बांका, अरवल,सीतामढ़ी व बेगूसराय से एक-एक परीक्षार्थिय को कदाचार के आरोप में निष्कासित किया गया है। वहीं भागलपुर से 14 व जहानाबाद से एक परीक्षार्थी को दूसरे के बदले परीक्षा देते पकड़ा गया है। इन्हें भी परीक्षा की पात्रता से वंचित कर दिया गया है। प्रथम पाली में भौतिकी विषय की परीक्षा में 5,76,818 परीक्षार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा था। जबकि दूसरी पाली में अंग्रेजी विषय की परीक्षा में 6,14,152 परीक्षार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा था। द्वितीय पाली में ही वोकेशनल कोर्स के विद्यार्थियों के लिए अंग्रेजी विषय की परीक्षा आयोजित की गयी। पटना जिला में दोनों पालियों की परीक्षा का आयोजन शांतिपूर्ण एवं कदाचाररहित संपन्न हुआ। जिले में भौतिकी विषय की परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए कुल 38,498 परीक्षार्थियों तथा अंग्रेजी विषय की परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए कुल 32,059 परीक्षार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा था। इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2022 के तीसरे दिन गुरुवार को प्रथम पाली में विज्ञान संकाय के परीक्षार्थियों के लिए रसायन शास्त्र विषय की परीक्षा आयोजित की जाएगी। वहीं द्वितीय पाली में कला संकाय के परीक्षार्थियों के लिए भूगोल विषय तथा विज्ञान संकाय के परीक्षार्थियों के लिए कृषि विषय की परीक्षा आयोजित की जाएगी। द्वितीय पाली की परीक्षा चलेगी।

कोई भी सरकार ने जगदेव प्रसाद सपनों को जमीन पर लाने का काम नहीं किया : उपेन्द्र
पटना/का.सं। जदयू मुख्यालय स्थित कपूर्री सभागार में अमर शहीद जगदेव प्रसाद की जयंती मनायी गयी। उक्त अवसर पर जदयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्क्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि जगदेव बाबू के क्रांतिकारी विचारों को आत्मसात करते हुए नीतीश सरकार शोषित एवं पीड़ितों के कल्याण के हित में पूरी तरह कार्य कर रही है। जगदेव बाबू की शहादत हमें जुल्म और शोषण के खिलाफ लड़ने के लिए बार-बार ललकारती है। बिहार में कई सरकारें आई और गई लेकिन जगदेव बाबू के सपनों को जमीन पर लाने का किसी ने काम नहीं किया। लेकिन हमाने नेता नीतीश कुमार ने उसे जमीन पर लाया जिसका आज बिहार ही नहीं पूरा देश अनुसरण कर रहा है। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि अमर शहीद जगदेव प्रसाद शोषितों-वंचितों की आवाज और संघर्ष की साक्षात प्रतिमूर्ति थे। उनके विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं। हमें इस बात का गौरव है कि हमारे नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उनके विचारों और आदर्शों को जमीन पर उतारने का काम कर रहे हैं।इस मौके पर बिहार सरकार के मंत्री श्री जयंत राज, विधानपार्षद श्री संजय कुमार सिंह उर्फ गांधीजी, संजय सिंह व ललन सर्राफ, विधायक रत्नेश सदा व सुधांशु शेखर, पूर्व मंत्री रामसेवक सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष जितेन्द्रनाथ, मुख्यालय महासचिव मृत्युंजय कुमार सिंह, प्रदेश सचिव वासुदेव कुशवाहा, रणविजय कुमार व हिमांशु पटेल, जदयू किसान प्रकोष्ठ के पूर्व अध्यक्ष नंदकिशोर कुशवाहा समेत कई वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारियों ने उनके तैलचित्र पर श्रद्धा-सुमन अर्पित कर उन्हें याद किया।

दारोगा भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी
पटना/कार्यालय संवाददाता। बिहार अवर पुलिस सेवा आयोग ने अपनेआधिकारिक वेबसाइट पर दारोगा व सार्जेंट की प्रारंभिक लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। जनरल कैटेगरी के पुरुष अभ्यर्थियों के लिए कटआॅफ अंक 61.5 फीसदी और महिलाओं के लिए 48.4 फीसदी रहे हैं। ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के पुरुष अभ्यर्थियों के लिए कटआॅफ अंक 57.1 फीसदी और महिलाओं के लिए 40.8 फीसदी रहे हैं। प्रारम्भिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा में शामिल होने का मौका दिया जायेगा। अंतिम रूप से सफल अभ्यर्थियों की मेरिट लिस्ट मुख्य लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर आरक्षण कोटिवार तैयार की जायेगी। लिखित परीक्षा में दो या दो से अधिक अभ्यर्थियों के समान अंक प्राप्त करने की स्थिति में मेधा सूची में उनके स्थान का निर्धारण उनकी जन्म तिथि के आधार पर किया जायेगा अर्थात उम्र में वरीय अभ्यर्थी मेधा क्रम में ऊपर रहेंगे। समान अंक प्राप्त करने एवं समान जन्म तिथि वाले दो या दो से अधिक अभ्यर्थियों की स्थिति में मेरिट लिस्ट सूची में उनके स्थान का निर्धारण उनकी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर किया जाएगा अर्थात अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले अभ्यर्थी मेधा क्रम में ऊपर रहेंगे।

पांच डीटीओ को मिला अतिरिक्त प्रभार
्रपटना/का.सं। परिवहन विभाग ने पांच जिला परिवहन पदाधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार दिया है। आदेशानुसार सारण के डीटीओ जनार्दन कुमार को सीवान, मोतिहारी के डीटीओ अनुराग कौशल सिंह को बेतिया, दरभंगा के डीटीओ रवि कुमार को सहरसा, मधुबनी के डीटीओ शशि शेखरम को सुपौल और खगड़िया के डीटीओ धीरेंद्र कुमार को मधेपुरा जिले के डीटीओ का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

्नरालोजपा कार्यालय में मनी जगदेव प्रसाद की जयंती
पटना/कार्यालय संवाददाता। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश कार्यालय में स्व जगदेव प्रसाद की 100वीं जयन्ती मनायी गई। पार्टी के प्रधान महासचिव केशव सिंह और प्रदेश कोषाध्यक्ष सुनील सिन्हा ने स्व जगदेव बाबू के तैल्य चित्र पर माला चढ़ाकर उन्हें भावभीन श्रद्धांजली दी। इस मौके पर दोनों नेताओं ने कहा कि जगदेव बाबू शोषित, गरीब, दलित और वंचित जमात के अधिकारें लिए लड़ाई लड़ते-लड़ते शहीद हो गए। इस कारण इन्हें बिहार का लेनिन कहा जाता था। प्रदेश प्रवक्ता ललन कुमार चन्द्रवंशी ने बताया कि दोनों नेताओं के अलावे युवा प्रदेश अध्यक्ष उपेन्द्र यादव, प्रदेश महासचिव राजेन्द्र विश्वकर्मा, राधाकान्त पासवान, शक्ति पासवान, दशरथ पासवान, देवेन्द्र कुशवाहा, सौलत राही, कामेश्वर यादव, कौशल रजक सहित अनेकों नेताओं ने जगदेव बाबू की जीवनी पर अपना-अपना विचार रखा।

जदयू नेता के निधन पर शोक
पटना/का.सं। जनता दल यू के पूर्व राज्य परिषद सदस्य, इन्द्रासन विन्द, लौरिया का लम्बी के कारण कारण असामयिक निधन हो गया। उनके निधन से जनता दल यू में शोक की लहर दौड़ गयी। उनके निधन पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, उमेश सिंह कुशवाहा ने शोक जताया है। उन्होंने अपने शोक-संदेश में प्रदेश अध्यक्ष पे कहा कि कहा कि स्व. इन्द्रासन विन्द, पार्टी के मजबूत नेता थें, उनके निधन से पार्टी को विशेष क्षति हुई है। उनकी दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की हैऔर शोक-संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। शोक-संदेश देने वालों में पार्टी के विधान पार्षद संजय कुमार सिंहगांधीजी व ललन कुमार सर्राफ, पूर्व विधायक प्रदीप सिंह, प्रदेश महासचिव मृत्युंजय कुमार सिंह, नन्दकिशोर चौधरी सहित दर्जनों नेता एवं कार्यकर्ता शामील है।

सेंटर आॅफ एक्सीलेंस में पटना विवि को शामिल करने का वादा पूरा करें पीएम : जदयू
पटना/कार्यालय संवाददाता। जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व विधान पार्षद डॉ. रणबीर नंदन ने कहा कि केंद्रीय बजट कुल मिलाकर सकारात्मक और हर वर्ग की चिंता करने वाला बजट है। शिक्षा के क्षेत्र में कई बड़े प्रयास दिख रहे हैं जो सराहनीय है। डिजिटल यूनिवर्सिटी की शुरूआत बड़ा कदम है। 12वीं तक क्षेत्रीय भाषा मे पढ़ाई की कवायद बेहतर प्रयास हैं। इसके साथ पांच सेंटर्स आॅफ एक्सीलेन्स की स्थापना की भी घोषणा की गई है, जो निश्चित तौर पर देश के अर्बन प्लानिंग एंड डिजाइन में मददगार साबित होगी। लेकिन इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह है कि केंद्र सरकार वो वादा भी पूरा करे जिसे खुद पीएम ने घोषित किया था।डॉॉ नंदन ने कहा कि पटना विश्वविद्यालय के शताब्दी समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पटना विवि को सेंटर आॅफ एक्सीलेंस बनाने की घोषणा की थी। इस वादा को पूरा करना बिहार और देश के हित में है। पटना विवि 105 साल पुरानी और देश की छठी सबसे पुरानी यूनिवर्सिटी है। इसे केंद्रीय विवि बनाने की मांग कई स्तर पर हुई है। खुद सीएम नीतीश कुमार ने भी पीएम नरेंद्र मोदी के सामने पटना विवि के शताब्दी समारोह में यह मांग उठाई थी। तब पीएम मोदी ने कहा था कि इसे सेंटर आॅफ एक्सीलेंस बनाया जाएगा।

ऋषि मिश्रा ने छोड़ा कांग्रेस का दामन, सोनिया गांधी को भेजा इस्तीफा पत्र
पटना/कार्यालय संवाददाता। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक ऋषि मिश्रा ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा सोनिया गांधी को भेज दिया है। इस्तीफा देने के बाद ऋषि मिश्रा ने कांग्रेस के बिहार यूनिट पर निशाना भी साधा। उन्होंने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व चाहते है कि बिहार में कांग्रेस मजबूत हो, लेकिन यहां बैठे मठाधीश नहीं चाहते है कि कांग्रेस मजबूत हो। उन्होंने कहा कि हमारे परिवार ने कांग्रेस के लिए जान तक भी दी, लेकिन कांग्रेस हमारी बातों को कभी सुना। ऋिषि मिश्रा ने अपने दादा ललित नारायण की जयंती पर कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है।वहीं ऋषि मिश्रा ने कांग्रेस के बिहार ईकाई पर हमला बोलते हुए कहा कि बिहार कांग्रेस के सर्वोच्च नेता बिहार में कांग्रेस को मजूबत नहीं करना चहाते हैं। उनका एक ही उद्देश्य है कि वह और उनके परिवार कैसे आगे बढ़े, उनका से कोई मतलब नहीं है। साथ ऋषि मिश्रा ने कहा कि वह अभी तक किसी दूसरी पार्टी को ज्वाइन करने का मन नहीं बनाया है। वह अपने लोगों के बीच जाएंगे। उनसे बात कर वह अपने कदामों को राजनीति रणक्षेत्र में आगे बढ़ाएंगे। ऋषि मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस ललित नारायण मिश्रा के विचारों को छोड़ चुकी है। उन्होंने कहा कि हमारे दादा का विजन सभी को साथ लेकर चलने का था। इसका कांग्रेस ने तिलांजलि दे दी है।

ईएसआई औषधालय में होगी चिकित्सकों की तैनाती : जीवेश
पटना/कार्यालय संवाददाता। कर्मचारी राज्य बीमा निगम क्षेत्रीय कार्यालय, पटना के अंतर्गत बुधवार को क्षेत्रीय परिषद् की 76वीं बैठक श्रम संसाधन मंत्री जिवेश कुमार की अध्यक्षता में हुई। 22 जिलों के सम्पूर्ण क्षेत्र में औषधालय सह शाखा कार्यालय खोले जाने, औषधालयों के कार्यों की निगरानी, वहां चिकित्सकों की उपलब्धता शीघ्र कराने का मंत्री ने निदेश दिया। साथ ही जिन 22 जिलों में 01 सितम्बर 2019 से कराबी योजना लागू की गयी है, उन क्षेत्रों में शीघ्र चिकित्सा की व्यवस्था करवाए जाने पर जोर दिया गया। इसी कड़ी में उन क्षेत्रों में जहां योजना पूर्व से लागू है, लेकिन चिकित्सा की सुविधा अपर्याप्त है वहां औषधालय सह शाखा कार्यालय शीघ्र खोले जाने का भी प्रस्ताव दिया गया ताकि संपूर्ण क्षेत्र में योजना लागू हो सके। साथ ही, चिकित्सकों को प्रतिदिन ड्यूटी पर उपस्थित रहने पर नजर रखे जाने का भी अनुरोध किया गया। इसके अतिरिक्त, बैठक में आयुष्मान भारत योजना के अस्पतालों को कर्मचारी राज्य बीमा योजना योजना के बीमाकृत व्यक्तियों के लिए पूरे राज्य में चालू करने पर भी चर्चा की गयी ताकि चिकित्सा सुविधा सभी को उपलब्ध हो सके। जिला औषधालयों व शाखा कार्यालयों के लिए जमीन उपलब्ध कराने एवं अधिनियम की धारा 2(6ए) में विधवा के स्थान पर विवाहिती प्रतिस्थापित करने के सम्बन्ध में भी चर्चा हुई। साथ ही बैठक में ई आई कोर्ट में दाखिल होने वाले मामलों के लिए नियोक्ता द्वारा अनिवार्य रूप से जमा की जाने वाली राशि के लिए खाता खोले जाने तथा राज्य में बिमितो के लाभ के लिए ई एस आई सोसाइटी के गठन के लिए शीघ्र आवश्यक कार्यवाई किये जाने का निर्देश मंत्री ने दिया। मंत्री ने बीमितों के चिकित्सा बिलों के भुगतान को आॅनलाइन किये जाने पर विशेष बल दिया जिससे प्रक्रिया में पारदर्शिता लायी जा सके तथा निर्धारित समय सीमा में लाभार्थियों को चिकित्सा प्रतिपूर्ति प्राप्त हो सके। बैठक चैमबर आॅफ कामर्स के अध्यक्ष पीके० अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष बीआईए केपीएस केसरी, संतोष कुमार, सचिव, केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन, सचिन चंद्रा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, बिल्डर एसोसिएशन आॅफ इंडिया, सियाराम शर्मा, अध्यक्ष, भारतीय मजदूर संघ, अधनु यादव, महामंत्री, हिन्द मजदूर संघ, बिहार प्रदेश, शंकर शाह, सचिव, भारतीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस, पस्थित थे।
रालोजपा का जिला कार्यकर्ता सम्मेलन 7 से
पटना/का.सं। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केन्द्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस के दिशा-निदेर्शानुसार पार्टी के संगठनात्मक मजबूती के लिए प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज की उपस्थिति एवं नेतृत्व में सभी जिला में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया है। जिसमें पार्टी के सभी प्रकोष्ठ के अलावे दलित सेना भी मुख्य रूप से भाग लेगें। प्रदेश प्रवक्ता ललन कुमार चन्द्रवंशी ने बताया कि पार्टी पहले से ही एक नारा दिया था कि युवा राष्ट्रीय लोजपा चली गांव की ओर के साथ प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज प्रदेश के सभी जिला में कार्यकर्ता सम्मेलन करेगें। पहला कार्यकर्ता सम्मेलन 7 फरवरी 2022 को जहानाबाद और अरवल जिला से किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष ने सभी जिलाआें में सम्मेलन कर संगठन को प्रखण्ड से लेकर बूथ स्तर तक मजबूती पर बल देगें। 8 फरवरी को गया में जिला सम्मेलन के बाद औरंगाबाद में रात्री विश्राम करगें एवं 9 फरवरी को औरंगाबाद तथा रात्री विश्राम सासाराम(रोहतास) में करेगें। 10 फरवरी को रोहतास में कार्यकर्ता सम्मेलन करने के बाद, 11 फरवरी को कैमूर जिला के भभुआ में कार्यकर्ता सम्मेलन करेगें सम्मेलन समाप्ति बाद उसी दिन रात्री विश्राम बक्सर में करेगें। 12 फरवरी बक्सर में कार्यकर्ता सम्मेलन करने के बाद 13 फरवरी को आरा में कार्यकर्ता सम्मेलन करेगें।प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रिंस राज के अलावे सभी जिला सम्मेलन में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी, पूर्व विधायक अनिल चैधरी, राष्ट्रीय महासचिव रामजी सिंह, प्रधान महासचिव केशव सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष महताब आलम, युवा प्रदेश अध्यक्ष उपेन्द्र यादव, महिला प्रदेश अध्यक्ष डॉ स्मिता शर्मा, दलित सेना के प्रदेश अध्यक्ष अम्बिका प्रसाद बिनू, दलित सेना प्रधान महासचिव घनश्याम कुमार दाहा उपस्थित रहेगें।

पटना में लॉंच हुआ आपन भोजपुरी म्यूजिक लेबल व मोशन पिक्चर स्टूडियो
पटना/का.सं। भोजपुरी मनोरंजन जगत को नए अंदाज में तरोताजा करने के लिए बुधवार को पटना में लोकप्रिय सिंगर अंकुश राजा का गाना ‘लड़की पटाते कमर देख के’ के साथ नए भोजपुरी म्यूजिÞक लेबल व मोशन पिक्चर स्टूडियो ‘आपन भोजपुरी’ का लॉंच हुआ। इस मौके पर लेबल के आॅनर अपर्णा शाह, मशहूर गायक अंकुश – राजा, गीतकार मनोज मतलबी, मधु प्रसाद आदि लोग मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि इस लेबल व मोशन पिक्चर्स स्टूडियो में म्यूजिक वीडियो, सोलो आॅडियो, शॉर्ट्स, कॉमेडी क्लिप और भोजपुरी फिल्मों के रूप में संपूर्ण पारिवारिक मनोरंजन नए अंदाज में मिलेगा। अपने बैनर भानुशाली स्टूडियो लिमिटेड के तहत कई विविध हिंदी फिल्मों का निर्माण कर रहे विनोद भानुशाली ने बताया कि भारत के रीजनल एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री बीते एक दशक से तेजी से विकसित हो रहा है।

भारत माला परियोजना के तहत बनेगी 905 किमी सड़के : मंत्री
पटना/कार्यालय संवाददाता। बिहार में राष्ट्रीय राजर्मा में कम से कम 1000 किलोमीटर का विस्तार होगा। मंगलवार को केंद्रीय बजट में 25 हजार किलोमीटर एनएच विस्तार की घोषणा की गई है। भारतमाला परियोजना-फेज दो के तहत पथ निर्माण विभाग ने 905 किलोमीटर सड़कों के बनाने का प्रस्ताव केंद्र को भेज रखा है। बजट में हुई घोषणा के बाद इन सड़कों के बनने का रास्ता साफ होता दिख रहा है। इसके अलावा गोरखपुर-सिल्लीगुड़ी एक्सप्रेस-वे, इंडस्ट्री कॉरिडोर सहित अन्य सड़कों से भी बिहार को लाभ होगा। इसके अलावा पीएम गति शक्ति योजना में भी कुछ और सड़कों के शामिल होने का अनुमान है। सूबे के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2022-23 में 25 हजार किमी राष्ट्रीय उच्च पथ निर्माण का लक्ष्य तय किया गया है। बिहार देश के इंडस्ट्रियल कॉरिडोर से जुड़ेगा जिससे मजबूत इन्फ्रास्ट्रक्चर स्थापित होगा। बिहार को एक बड़ा बाजार उपलब्ध होगा और राज्य के सामान आसानी से बाहर भेजे जा सकेंगे, जिससे बिहार का आर्थिक पिछड़ापन दूर होगा। यह बजट उत्कृष्ट और सर्व समावेशी बजट है जो देश में आम आदमी, गांव-गरीब, किसान, महिलाओं व युवाओं की आकांक्षा और आशाओं को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण और निर्णायक सिद्ध होगा। बिहार ने पीएमजीएसवाई में 10 हजार किलोमीटर अतिरिक्त सड़क और 500 नए पुल बनाने की मांग की है। इसके अलावा सांसदों को 75-75 किलोमीटर सड़क अनुशंसा की भी मांग दोहराई है। चूंकि केंद्रीय बजट में पीएमजीएसवाई का बजट 12 हजार करोड़ से बढ़ाकर 19 हजार करोड़ किया गया है। ऐसे में बिहार की यह मांग पूरी हुई तो ग्रामीण सड़कों के नेटवर्क में भी वृद्धि होगी। भारतमाला फेज-दो में बक्सर-भागलपुर सहित चार नई सड़कों का प्रस्ताव केंद्र को भेजा गया है। बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेस-वे की लंबाई 350 किमी है। इस सड़क को बनाने के पीछे विभाग ने तर्क दिया है कि अभी बक्सर से दिल्ली तक पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का निर्माण हो रहा है। चूंकि भागलपुर का सिल्क पूरी दुनिया में मशहूर है। ऐसे में अगर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से भागलपुर को जोड़ दिया जाए तो बिहार का सिल्क दूसरे राज्यों के साथ ही अन्य देशों में भी आसानी से जा सकेगा। इस एक्सप्रेस-वे का जुड़ाव गंगा में बने सभी पुलों से भी होगा, जिससे राज्य की सड़क सम्पर्कता में भी वृद्धि होगी।दूसरी सड़क नवादा-बरौनी-झंझारपुर-लदनिया हाईवे की कुल लंबाई 220 किमी है। राज्य के दक्षिण इलाके नवादा का नेपाल से सीधा सम्पर्क इस सड़क से हो जाएगा। लदनिया का बरौनी-झंझारपुर से सम्पर्क होगा। कोसी और कमला नदी से गुजरने वाली इस सड़क के बनने से इस क्षेत्र में सम्पर्कता को बढ़ावा मिलेगा। तीसरी सड़क मांझी-बरौली-बेतिया-बगहा-कुशीनगर हाईवे की लंबाई 215 किमी है। उत्तर व पश्चिम बिहार को जोड़ने वाली यह सड़क पर्यटकीय दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण होगा। मसलन, लौरिया, कुशीनगर, वाल्मीकिनगर व्याघ्र परियोजना सहित गन्ना औद्योगिक प्रक्षेत्र को भी इस सड़क से लाभ होगा।

मौसम का बदला रूख, लोगों को मिली ठंड से राहत
बेगूसराय में सबसे कम 7.8 तो बांका में सबसे अधिक 24.9 रहा तापमान
पटना में न्यूनतम8.8 तो अधिकतम 19.4 डिग्री रहा तापमान
राजधानी समेत राज्य भर में बारिश की संभावना
पटना/कार्यालय संवाददाता। राजधानी में सुबह के समय कनकनी से लोगों को ठंड से निजात नहीं मिली। सुबह से 11 बजे तक भगवान भास्कर का दर्शन नहीं होने से लोग घरों में ही दुबके रहे। हालांकि, दोपहर में आसमान साफ होने से सूरज का दर्शन हुआ तो राजधानी में चहलकदमी बढ़ी नजर आई। सुबह के समय हल्का कोहरा भी देखने को मिला। पटना के अलावा रोहतास, अरवल, जहानाबाद, गया, कैमूर, भोजपुर समेत अन्य जिलों में भी हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा रहा। हालांकि, दृश्यता का स्तर 100 मीटर से अधिक होने पर मंगलवार की तुलना में सड़क पर चलने वाली गाड़ियों की रफ्तार पर असर नहीं पड़ा। राजधानी समेत राज्य भर में पछुआ हवाओं से अभी ठंड की दस्तक बनी हुई है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार विगत 24 घंटों के दौरान राजधानी समेत राज्य के सभी 38 जिलों में मौसम साफ बना रहा। सूबे में सबसे कम न्यूनतम तापमान बेगूसराय में दर्ज किया गया। यहां का न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि राज्य का अधिकतम तापमान बांका में 24.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष अंतर नहीं देखा गया। इस वजह से राजधानी समेत राज्य के अधिकतर हिस्सों में ठंड का प्रभाव देखा जा रहा रहा है। बुधवार को पटना मौसम विज्ञान केंद्र से प्राप्त उपग्रहीय तसवीर और मौसमीय विश्लेषण से पता चलता है कि प्रदेश में पछुआ हवा का प्रभाव समुद्र तल की सतह से डेढ किमी ऊपर तक बना हुआ है। उधर, देश में आज से एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव शुरू हो रहा है। गुरुवार से बिहार में इसका प्रभाव दिखना शुरू होगा। इसके चलते उतर पश्चिम, उतर मध्य तथा दक्षिण मध्य के अधिकतर हिस्सों में मेध गर्जन, बिजली चमक के साथ हल्की से मध्यम स्तर की बारिश की संभावना है। दक्षिण पश्चिम तथा दक्षिण पूर्व के कुछ स्थानों पर मेध गर्जन के साथ बिजली चमक के साथ बारिश की संभावना है। इसके अगले दिन यानी चार फरवरी को दक्षिण पूर्व के जमुई, मुंगेर, भागलपुर, कटिहार तथा बांका जिले के कुछ हिस्सों में भारी वर्षा के साथ ओलावृष्टि की संभावना है। इसके अलावा नालंदा, नवादा, लखीसराय, और बेगूसराय में भी गुरुवार को बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.