ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पटना यूनिवर्सिटी में सरस्वती पूजाः मिंटो और जैक्शन हॉस्टल के छात्रों में उत्साह, पुलिस सतर्क

पटना: बसंत पंचमी यानी कि सरस्वती पूजा में छात्रों का उत्साह चरम पर है। पटना में मां सरस्वती की आराधना हो रही है। पटना यूनिवर्सिटी के मिंटो छात्रवास और जैक्सन छात्रावास में मां सरस्वती की पूजा बड़ी धूमधाम के साथ की जा रही है। इस मद्देनजर इलाके में पुलिसकर्मी लगातार गश्त कर रहे हैं। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी पूरी सतर्कता के साथ पटना यूनिवर्सिटी के हॉस्टल के साथ एक-एक छात्रों पर अपनी पैनी निगाह बनाए हुए हैं।पटना यूनिवर्सिटी के मिंटू और जैक्सन छात्रावास में बैठाई गई मां सरस्वती की प्रतिमा को देखने हजारों की संख्या में छात्र उमड़ पड़े हैं। ऐसे में लॉ एंड ऑर्डर की समस्या उत्पन्न ना हो, इसको लेकर पूजा पंडालों में पटना पुलिस की टीम के साथ केंद्रीय बलों की प्रतिनियुक्ति भी की गई है। मौके पर मौजूद पटना पुलिस की टीम और केंद्रीय सुरक्षा बल होस्टल कैंपस में किसी प्रकार की कोई अनहोनी ना हो, इस पर अपनी पैनी निगाह बनाए हुए हैं। वहीं मौके पर मौजूद पीरबहोर थाने के एसआई श्यामबाबू बताते हैं कि सरस्वती पूजा को लेकर पटना पुलिस की टीम के साथ-साथ केंद्रीय बल की भी प्रतिनियुक्ति पटना यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में की गई है। हॉस्टल में आने वाले सभी छात्रों पर पुलिस अपनी पैनी निगाह गड़ाए हुए हैं। वहीं पटना यूनिवर्सिटी के हॉस्टलों में मां सरस्वती की आराधना कर रहे छात्र पूरी तरह से उत्साहित नजर आ रहे हैं। छात्र बताते हैं कि पटना जिला प्रशासन की ओर से जारी किए गए सभी दिशा निर्देशों का पालन करते हुए हॉस्टल में मां सरस्वती की पूजा की जा रही है। हालांकि इस दौरान पूजा पंडालों में मौजूद छात्र बिना मास्क के ही एक दूसरे से गले मिल सरस्वती पूजा की शुभकामनाएं एक दूसरे को देते नजर आ रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.