ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

26 फरवरी को होगी बीपीएससी एलडीसी की पीटी परीक्षा

पटना: बिहार लोक सेवा आयोग ने लोअर डिवीजन क्लर्क (एलडीसी) परीक्षा की तिथि में परिवर्तन कर दिया है। पहले यह परीक्षा 27 फरवरी को निर्धारित थी लेकिन इसे एक दिन पहले, 26 फरवरी को ही आयोजित करने की घोषणा बिहार लोक सेवा आयोग ने की है।बिहार लोक सेवा आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक 26 फरवरी को एलडीसी पद के लिए पीटी परीक्षा दोपहर 12:00 से 2:15 तक पटना, गया, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, भोजपुर, सारण और नालंदा जिला मुख्यालय में आयोजित होगी। कुल 10 पदों के लिए बीपीएससी वाली परीक्षा का आयोजन कर रहा है। बिहार लोक सेवा आयोग की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक जिन अभ्यर्थियों के आवेदन किसी वजह से रिजेक्ट किए गए हैं, वह पर्याप्त साक्ष्य के साथ 15 फरवरी तक अपनी आपत्ति आयोग के ई मेल पर दर्ज करा सकते हैं। 15 फरवरी के बाद प्राप्त आपत्तियों पर आयोग विचार नहीं करेगा।इधर बीपीएससी ने 67 वीं सिविल सेवा परीक्षा में एक बार फिर सीट बढ़ाये जाने की जानकारी दी है। मद्य निषेध उत्पाद एवं निबंधन विभाग में अधीक्षक मद्य निषेध एवं अवर निबंधक/संयुक्त अवर निबंधक के 4 पद मिलाकर बीपीएससी में कुल पदों की संख्या अब 802 हो गई है. 67वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 30 अप्रैल को संभावित है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.