ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बिहार में अब घर बैठे ऑनलाइन बनाये आयुष्मान कार्ड करें ऑनलाइन बस इन नियमों का करना होगा पालन

पटना आयुष्मान भारत योजना का कार्ड बनाने के लिए अब वसुधा केंद्र और पंचायत कार्यालय के चक्कर नही काटने होंगे अब घर बैठे ऑनलाइन ही कार्ड बन जाएगा इसके लिए सरकार ने पोर्टल लांच किया है इसी पोर्टल से अब कार्ड बनाया जा सकेगा अभी वसुधा केंद्र या पंचायत कार्यालय से कार्ड बनवाने में करीब एक से डेढ़ महीने का वक्त लगता है लेकिन ऑनलाइन पोर्टल पर हफ्ते से दस दिन में बन जाएगा आयुष्मान भारत से जुड़े एक पदाधिकारी ने बताया कि लाभार्थियों को कार्ड बनाने के लिए पोर्टल पर आवेदन करना होगा यहां जाकर अगर पहले से आवेदन किया हुआ कार्ड बन गया है तो वह डाउनलोड भी हो सकेगा इसके साथ नया कार्ड भी बनवा पाएंगे बताया जाता है कि सरकार ने लोगों खासकर वृद्धजनों की सहूलियत के लिए कार्ड को ऑनलाइन कर दिया है इस पोर्टल के जरिए लोग उनलोगों के नाम भी देख सकते है जिनके आयुष्मान कार्ड बन गए हैं आयुष्मान कार्ड उनलोगों के बनाए जाएंगे, जिनके पास प्रधानमंत्री का पत्र हो या राशन कार्ड में नाम हो

आयुष्मान कार्ड बनाने में सारण का स्थान बेहतर नहीं

आयुष्मान कार्ड बनाने में सारण का सूबे में बहुत बढ़िया स्थान नहीं है सारण में अधिक से अधिक लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य है, लेकिन अबतक लक्ष्य के अनुरूप आयुषमान कार्ड नहीं बने है जिलाधिकारी राजेश मीणा ने संबंधित पदाधिकारियों को हर हाल में लक्ष्य हासिल करने पर जोर दिया है ताकि सरकार की कल्याणकारी योजना का लाभ अधिक से अधिक लोगों को मिल सके मालूम हो कि पूरे बिहार में पांच करोड़ 55 लाख 62 हजार 406 लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य है जिसमें 71 लाख 23 हजार 553 लोगों के ही कार्ड बने है

Leave A Reply

Your email address will not be published.