पटना के जू और पार्क में एंट्री जानिए किन-किन नियमों का करना होगा पालन
पटना एक महीने बाद सोमवार से जू और पार्क फिर से गुलजार होंगे दर्शक सैर-सपाटा कर सकेंगे सोमवार को सप्ताहिक बंदी के कारण जू गोलघर और म्यूजियम मंगलवार से खुलेंगे और सभी टूरिस्ट स्पॉट खुल जाएंगे हालांकि सरकार पूरी तरह जू और पार्कों को नहीं खोल रही है सभी टूरिस्ट स्थल अभी आम दर्शकों के लिए सुबह छह से दोपहर के दो बजे तक ही खुलेंगे उसके बाद एंट्री बंद हो जाएगी सरकार के अगले आदेश तक यही समय रहेगा दर्शकों के लिए टूरिस्ट स्थलों पर सभी सुविधाएं बहाल रहेंगी जू में थ्रीडी थियेटर, बोटिंग, ट्रैकलेस ट्रेन, बैट्री वाहन सभी चलेंगे पार्कों में झूले और ओपेन जिम संचालित रहेंगे जू और पार्क प्रशासन पूरे एहतियात के साथ इन स्थलों को खोल रहा है गेट पर सैनेटाइजर और थर्मल स्क्रीनिंग की सुविधाएं रहेंगी मास्क अनिवार्य रखा गया है दर्शको को पार्क के अंदर एक जगह पर समूह में रहना प्रतिबंधित रहेगा सर्दी, खांसी और जुकाम वालों को एंट्री नहीं मिलेगी दर्शक पानी की बोतल और सैनेटाइजर साथ में लाएंगे
जानिए किन-किन नियमों का पालन करना अनिवार्य
पार्क में घूमते समय पेयजल या वॉशरूम में दूरी बनाए रखेंगे बैरिकेड या अन्य सतहों को छूने से बचेंगे पार्क परिसर में इधर-उधर कहीं नहीं थूकेंगे पार्क के अंदर पान मसाला, गुटका, तंबाकू या अन्य नशीले पदार्थों का सेवन वर्जित है बता दे की पटना में छोटे-बड़े 72 पार्क खुल जाएंगे इसमें बड़े पार्क राजधानी वाटिका, पुनाईचक पार्क, शिवाजी पार्क, एसकेपुरी पार्क, हार्डिंग पार्क, नवीन सिन्हा पार्क और अमृत पार्क समेत अन्य छोटे पार्क है
पार्क दर्शकों के लिए 9 बजे खुलेंगे
पार्क मॉर्निंग वॉकरों के लिए सुबह छह से साढ़े आठ बजे तक खुलेंगे 9 बजे के बाद आम दर्शकों का प्रवेश होगा। दोपहर दो बजे पार्क बंद हो जाएंगे पार्क में सभी टिकट काउंटर खुले रहेंगे पार्कों के झूले का मेंटेनेंस किया गया है घास की छंटनी की गई है बच्चों के मनोरंजन के लिए सभी झूलों को तैयार कर लिया गया है