ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

वर्तमान शिक्षा कागज का बच्चा बना रहा है : प्रेम जी

पटना। मॉर्निंग स्टार पब्लिक स्कूल दनियावां के वार्षिकोत्सव में छात्र छात्राओं ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर खूब तालियां बटोरी। गणेश बन्दना, वन्देमातरम, जय हो के कलाकारों ने गजव का जलबा दिखाया। समारोह का उद्घाटन बीडीओ दनियावां ने दीप प्रज्वलित कर किया। अपने समबोधन मे बीडीओ ने कहा कि शिक्षा सबसे बड़ा हथियार है उन्होंने छात्र छात्राओं से दूरदर्शन और संसद टीवी चैनल देखने का सलाह दिया। वही देश के चर्चित गांधीवादी प्रेम जी संस्थापक प्रेम यूथ फाउंडेशन ने कहा कि यह मैकाले शिक्षा किसी काम का नही है। यह ललबबुआ का फौज और कागज का बच्चा तैयार कर रहा है। देश को कृष्ण की जरूरत है जो गाय चराये, बासुरी बजाये, सुदर्शन चक्र भी चलाये, गोर्धन भी उठाये जरूरत हो तो रथ भी चलाये । उन्होंने नई शिक्षा नीति की सराहना करते हुये कहा कि अब बच्चे स्कूल के बाहर खेतों में, खलिहानों में, पहाड़ पर जाकर अध्यन करेंगे। 2025 तक सुवे के भी स्कूलों में साइंस क्लव खोला जाएगा। वही थानाध्यक्ष मिथलेश कुमार ने कहा कि शिक्षा संस्कार युक्त हो शिक्षा मनुष्य निर्माण के लिए हो संस्कार किसी मॉल में नही बिकता है यह परिवार के माहौल और परिवेश से बनता है। शिक्षाविद देवेशनन्दन प्रसाद ने कहा कि मनुष्य अपने भाग्य के निर्माता खुद है और शिक्षा महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। मौके पर द मुख्य स्वयंसवक दिलीप कुमार, राजेश गिरी, पत्रकार जय प्रकाश सिंह, सुधीर कुमार सिंह, रामाशंकर दुवेदी, विनोद कुमार सिंह, विकाश कुमार शामिल है। आगत अतिथियों का स्वागत डीएन पांडेय और किरण पांडेय ने किया । जबकि मंच संचालन प्यूस कुमार ने किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.