ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

कस्तूरी नृत्यांगन चैरिटेबल ट्रस्ट का फाउंडेशन डे आयोजित, 21 महिलाओं को मिला सम्मान

पटना। सामाजिक संगठन कस्तूरी नृत्यांगन चैरिटेबल ट्रस्ट का दूसरा फाउंडेशन डे मनाया गया, इस अवसर पर 21 महिलाओं को महिला सशक्तीकरण सम्मान से सम्मानित किया गया। कस्तूरी नृत्यांगन चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से संस्था के दूसरे फांउडेशन डे के अवसर पर स्वर्गीय कस्तूरी देवी की स्मृति में कस्तूरी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।इस अवसर पर समाज में अलग-अलग क्षेत्र में उत्कृष्ट काम कर रही 21 महिला शक्तियों को सम्मानित किया गया। सम्मानित की गयी महिला शक्तियों में उर्मिला मिश्रा, चंदा गुप्ता, जूली सिंह, रानी, सुनीता गुप्ता, पूजा कुमारी, प्रेमा गुप्ता, शांति, रानी देवी, रेशमा प्रसाद, डा. अनामिका श्रीवास्तव, संपन्नता वरूण, मनीषा जायसवाल समेत अन्य शामिल हैं। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि डा. किरण घई सिन्हा, डा.रत्ना पुरकायस्थ, राहुल कुमार सिंह और मृत्युंजय सिंह जबकि विशिष्ठ अतिथि के तौर पर प्रेम कुमार, अविनाश और देवोप्रिया उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरूआत स्वर्गीय कस्तूरी देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर हुयी, इसके बाद दीप प्रज्जवलित किया गया। सभी सम्मानित अतिथियों को कस्तूरी नृत्यांगन चैरिटेबल ट्रस्ट की अध्यक्ष मिसेज मौसम शर्मा ने मोमेंटो और शॉल देकर सम्मानित किया। कस्तूरी नृत्यांगन चैरिटेबल ट्रस्ट की अध्यक्ष मिसेज मौसम शर्मा ने बताया,हमारा ट्रस्ट वृद्ध, असहाय, तलाकशुदा, अपने ही परिवार एवं आस पास के समाज से प्रताड़ित एवं तिरस्कृत महिलाओं के लिए निरंतर कार्य करता आ रहा है।हमारे कस्तूरी नृत्यांगन चैरिटेबल ट्रस्ट का पहला उद्देश्य है हर उन महिलाओं के स्वाभिमान के उत्थान के लिए काम करना है, जो खुद के साथ हुए किसी भी अत्याचार के बाद,ये समझती है कि अब जीवन खत्म हो गया है। उन्होंने बताया कि कस्तूरी नृत्यांगन चैरिटेबल ट्रस्ट के दूसरे फाउंडेशन डे पर हमने उन कर्मवीर महिलाओं को सम्मानित किया है जिन्होंने अपनी जिंदगी के मुश्किल समय से लड़कर अपने पूरे परिवार की डोर को बखूबी संभाला है और आत्मनिर्भरता को प्राथमिकता देती हैं।पिछले कई सालों से हम महिलाओ के स्वास्थय एवं रोजगार के लिए कई कार्य निरंतर करते आ रहे हैं। इस अवसर पर सोनल सिरमोर,संगीता बरणवाल, हेमा बरणवाल,प्रियंका सिंह,शोभना अग्रवाल, सुस्मिता,रेखा कुमारी, ईरा कर्ण, रिया कुमारी समेत कई लोग उपस्थित थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.