ब्रेकिंग
जहानाबाद दोहरे हत्याकांड में सात आरोपियों को सश्रम आजीवन कारावास डोनियर ग्रुप ने लॉन्च किया ‘नियो स्ट्रेच # फ़्रीडम टू मूव’: एक ग्रैंड म्यूज़िकल जिसमें दिखेंगे टाइगर श... छात्र-छात्राओं में विज्ञान के प्रति रुचि जागृत करने हेतु मनी राष्ट्रीय विज्ञान दिवस राबड़ी, मीसा, हेमा यादव के खिलाफ ईडी के पास पुख्ता सबूत, कोई बच नहीं सकता “समान नागरिक संहिता” उत्तराखंड में लागू - अब देश में लागू होने की बारी नगरनौसा हाई स्कूल के मैदान में प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन पुलिस अधिकारियों व पुलिसकर्मियों को दिलाया पांच‌ प्रण बिहार में समावेशी शिक्षा के तहत दिव्यांग बच्चों को नहीं मिल रहा लाभ : राधिका जिला पदाधिकारी ने रोटी बनाने की मशीन एवं अन्य सामग्री उपलब्ध कराया कटिहार में आरपीएफ ने सुरक्षा सम्मेलन किया आयोजित -आरपीएफ अपराध नियंत्रण में जागरूक करने के प्रयास सफ...

धर्म की स्थापना के लिए भगवान विष्णु ने लिया श्रीराम के रूप में अवतार

मोतिहारी। गुरुवार को स्थानीय महर्षिनगर स्थित आर्षविद्या शिक्षण प्रशिक्षण सेवा संस्थान-वेद विद्यालय में कुटुम्ब प्रबोधन के तत्त्वावधान में हर्षोल्लास के साथ श्रीरामनवमी उत्सव मनाया गया। वेद विद्यालय के प्राचार्य व कुटुम्ब प्रबोधन के विभाग संयोजक सुशील कुमार पाण्डेय ने रामनवमी उत्सव पर प्रकाश डालते हुए कहा कि श्रीराम सदाचार के प्रतीक हैं और इन्हें मर्यादा पुरुषोत्तम कहा जाता है। राम को भगवान विष्णु का अवतार माना जाता है जो पृथ्वी पर अजेय रावण के अत्याचारों को समाप्त करने तथा धर्म की पुनः स्थापना के लिए भगवान विष्णु ने मृत्युलोक में श्रीराम के रूप में अवतार लिया था। संस्कार भारती के जिला महा सचिव अधिवक्ता आलोक चन्द्रा ने अपने उद्बोधन में कहा कि भगवान श्रीराम की गुरु सेवा,जाति-पाति के भेदभाव को मिटाना,शरणागत की रक्षा,भ्रातृ प्रेम,मातृ पितृ भक्ति,पत्नी व्रत आदि की महानता को सम्पूर्ण मानव जाति को अपनाना चाहिए।
अन्य वक्ताओं में समाजिक समरसता के प्रांत सह संयोजक कृष्ण कुमार,राकेश तिवारी,रुपेश ओझा आदि ने अपने विचार व्यक्त किये।
कार्यक्रम के अन्तर्गत उपस्थित अतिथियों व वेदपाठी बटुकों द्वारा श्रीरामचरितमानस एवं रामरक्षा स्तोत्र का सामूहिक पाठ किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.