ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मुख्यमंत्री की सुरक्षा में भारी चूक: सीएम काफिले से पहले मंत्री की गाड़ी को निकाला,4 पुलिसकर्मियों को शो कॉज

पटना  श्रीकृष्ण सेतु के लोकार्पण के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज मुंगेर के लिए रवाना हुए। इस दौरान उनकी सुरक्षा में बड़ी चूक हुई मुख्यमंत्री के काफिले को पार करते हुए एक मंत्री की गाड़ी आगे निकल गयी। जिसके बाद मुख्यमंत्री की गाड़ी को दूसरे रास्ते से निकालने की व्यवस्था की गयी इस दौरान अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी

दरअसल मुंगेर में आज दोपहर 12:30 बजे श्रीकृष्ण सेतु का लोकार्पण कार्यक्रम था। जिसमें शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री का काफिला पटना एयरपोर्ट के निकला था। एक अणे मार्ग के गेट नंबर दो से काफिले को निकाला जाना था इसी दौरान उनके काफिले के बीच बिहार के उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन का काफिला भी वहां पहुंचा और सीएम के काफिले को पार करते हुए निकल गया

 

मंत्री की गाड़ी जाते हुए देख मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात अधिकारी गुस्से में आगबबूला हो गये। वे भागते-भागते ट्रैफिक पुलिस के जवानों के पास पहुंचे जिसके बाद तैनात पुलिसकर्मियों से यह पूछा गया है कि किसकी अनुमति से मंत्री की गाड़ी को जाने की अनुमति दी गयी। सुरक्षा में हुई चूक के बाद सीएम की गाड़ी के लिए रूट में बदलाव किया गया। सीएम का काफिला गेट नंबर एक से रवाना किया गया। वही इस मामले में चार पुलिसकर्मियों को शॉ कोज जारी किया गया है

Leave A Reply

Your email address will not be published.