ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

विश्व शांति के संकल्प के साथ शिविर सम्पन्न

पटना। रॉयल ग्लोवल यूनिवर्सिटी गुवाहाटी आसाम में पीस यूथ लीडरशिप शिविर का समापन विश्व शांति के संकल्प के साथ हुआ । शिविर में प्रेम यूथ फाउंडेशन के स्वयंसेवको ने भाग लिया । कैम्प इंचार्ज दिलीप कुमार मिश्रा ने बताया कि आज दुनिया विश्व युद्ध के मुहाने पर खड़ा है । हर दिशा में अशांति का माहौल बना हुआ है । व्यक्ति में सहन करने की क्षमता नष्ट हो रही है । आज दुनिया को युद्ध नही वुद्ध की जरूरत है । भारत विश्व का युवा देश है हम दुनिया को राम,कृष्ण,महावीर,गौतम और गांधी दिया है । व्यक्ति जैसा सोचता है वैसा ही काम करता है बाद में वहीं उसका चरित्र बन जाता है । युवाओ को प्रशिक्षण देकर शांति दूत बनाया जायेगा जो समाज मे अमन चैन, प्रेम,शांति और सद्भावना के लिए काम करेंगे । फाउंडेशन पूरे विहार में तीस हजार शांति दूत बनाने का लक्ष्य रखा है । विद्यालय, महाविद्यालय, युवा क्लब,किसान क्लब,विज्ञान क्लब के माध्यम से शांति दूतों का चयन किया जा रहा है । टीम लीडर सोनू ने बताया कि प्रशिक्षण में हमे जीवन जीने के कला को सिखाया गया है । शिविर में विकास छत्तीसगढ़, गीतांजली हरियाणा, आसाम , बिहार के युवाओं ने भाग लिया । वैष्णवी राय, संगीता कुमारी, सुजाता भूषण, बेबी कुमारी,कृति कुमारी, आदित्य गुप्ता,आलोक कश्यप,प्रियांशु कुमार,हीरालाल, ऋतिक कुमार, मनी कुमार,तनिश कुमार समेत दर्जनों युवा शामिल है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.