ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मनोज तिवारी होंगे ब्रांड एंबेस्डर, बिहार की खादी-हैंडलूम और हैंडीक्राफ्ट को करेंगे प्रमोट

पटना: भोजपुरी गायक और बीजेपी सांसद मनोज तिवारी बिहार की खादी को प्रोत्साहित करने के लिए काम करेंगे। उद्योग विभाग ने उनको खादी, हैंडलूम और हैंडीक्राफ्ट को प्रमोट करने के लिए ब्रांड एंबेस्डर चुना है। शनिवार को बिहार सरकार के उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन से मुलाकात के बाद इस पर सहमति बनी है।पटना के गांधी मैदान स्थित उद्योग भवन में बैठक के बाद उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन के साथ मनोज तिवारी भी खादी मॉल गए और मॉल के सभी तलों का भ्रमण किया। खादी मॉल में रखे बिहार की खादी, हैंडलूम और हैंडीक्राफ्ट के उत्पाद उन्हें बहुत पसंद आए। उन्होंने अपने लिए खादी का कुर्ता और पत्नी के लिए स्वेटर भी खरीदा।बिहार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि एक कलाकार और नेता दोनों के रुप में मनोज तिवारी की लोकप्रियता जबरदस्त है। आज हमने बिहार की खादी, हैंडलूम, हैंडीक्राफ्ट्स का ब्रांड एंबेस्डर बनाने पर इनसे सहमति ली है। जल्द इन्हें आधिकारिक तौर पर ब्रांड एंबेस्डर बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि ये बिहार की खादी और अन्य पारंपरिक उद्योगों के लिए बहुत बड़ी बात है। जहां भी खादी, हैंडलूम और हैंडीक्राफ्ट का कार्यक्रम होगा, वहां मनोज तिवारी इसके प्रचार प्रसार में अपना योगदान देंगे।शाहनवाज ने कहा कि मनोज तिवारी बेशक दिल्ली के सांसद हैं लेकिन उनका दिल बिहार में बसता है। दिल्ली बेशक उनकी कर्मभूमि है लेकिन उनकी जन्मभूमि बिहार है और अपनी जन्मभूमि के गरीब बुनकरों की मदद वो करना चाहते हैं, ये हम सबका बड़ा सौभाग्य है।वहीं, भोजपुरी सुपरस्टार और सांसद मनोज तिवारी ने इस बात पर खुशी जाहिर की कि उन्हें ब्रांड एंबेस्डर बनाने का फैसला हुआ है। उन्होंने कहा कि खादी पहले से ब्रांड है लेकिन हम लोग इसे और आगे बढ़ाने में थोड़ा भी योगदान कर सकें तो ये मेरे लिए बड़े सौभाग्य से कम नहीं।मनोज तिवारी ने ये भी कहा कि उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन बिहार में हर तरह के उद्योगों को आगे बढ़ाने के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं। उनके अब तक के कार्यों से बहुत प्रगति हुई है। बिहार उद्योग क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। मैं भी यहां के पारंपरिक उद्योगों को आगे बढ़ाने में अपनी भागीदारी कर पाऊंगा, मेरे लिए इससे बड़ी खुशी की बात और क्या हो सकती है। खादी मॉल में मनोज तिवारी और उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने चरखा भी चलाया और गांधी जी की प्रतिमा पर मार्ल्यापण कर उन्हें नमन किया

Leave A Reply

Your email address will not be published.