ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

रांची रवाना हुए लालू यादव, चारा घोटाले में 15 फरवरी को सीबीआई कोर्ट सुनाएगा फैसला

पटनाः राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव हवाई मार्ग से रांची के लिए रवाना हो गये। उनके साथ उनकी पुत्री मीसा भारती भी गयी हैं। लालू प्रसाद यादव रांची एयरपोर्ट से सीधे स्टेट गेस्ट हाउस जाएंगे। वहां पर वे पार्टी के कुछ प्रमुख लोगों से मुलाकात करेंगे। वहीं, बहुचर्चित चारा घोटाला केस के सबसे बड़े मामले में 15 फरवरी को सीबीआई अदालत फैसला सुनाने जा रही है। इसी मामले में लालू यादव को सीबीआई की विशेष अदालत में उपस्थित रहना है।राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव चारा घोटाला के अन्य चार केसों में इससे पूर्व सजा पा चुके हैं। अब लालू से जुड़े पांचवें केस के फैसले पर सबकी निगाह टिकी हुई है। इस फैसले पर लोगों की नजर टिकी हुई है। इससे लालू यादव का भविष्य तो तय होगा ही, बिहार की राजनीति भी प्रभावित होगी।बता दें कि चारा घोटाले के सबसे बड़े मामले में सीबीआई की विशेष अदालत 15 फरवरी को फैसला सुनाने जा रही है। डोरंडा ट्रेजरी से जुड़े इस बहुचर्चित मामले में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव सहित 99 अभियुक्तों का भविष्य अदालत के फैसले पर टिका है। 90 के दशक के सबसे बड़े घोटाला में झारखंड में 53 मामले दर्ज किए गए थे। यह 52वां केस है जिसमें अदालत फैसला सुनाने जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.