ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

चोरी के विरोध में मचा बवाल, कारोबारियों ने किया सड़क जाम किया

सासाराम। रोहतास जिला के राजपुर बाजार में एक आभूषण दुकान में भीषण चोरी कर ली गई। राजपुर बाजार में स्थित श्रीराम ज्वेलर्स में चोरों ने 8 लाख से अधिक के आभूषण चुरा लिए। इसके बाद गुस्साए कारोबारियों ने आज रविवार की दोपहर सड़क जाम कर दिया। लोगों ने जमकर बवाल किया। मामला राजपुर थानाक्षेत्र का है। चोर शटर को तोड़कर अंदर घुसे तथा तिजोरी को काट डाला। तिजोरी में रखे तमाम आभूषण लेकर चंपत हो गए। चोरी की घटना से आक्रोशित लोगों ने राजपुर बाजार में विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा प्रशासनिक लोग उपस्थित होकर किसी तरह कारोबारियों को समझाया। लोगों का कहना था कि इलाके में चोरी की वारदात लगातार होती है। लेकिन कोई भी कार्रवाई नहीं होती। चोरों का मनोबल काफी बढ़ गया है। एक और प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवा एवं रविवार के बीच की रात्रि में राजपुर गांव निवासी गोपाल सेठ एक बारात से अपने घर लौट रहे थे तभी इलाके के सर्वोदय स्कूल के समीप अधिक संख्या में मौजूद चोरों ने हथियार का भय दिखाकर उन्हें बंधक बना लिया और उनसे पूछा कि राजपुर बाजार में सबसे बढ़िया ज्वेलरी का दुकान कौन है। जिसके बाद गोपाल सेठ को बंधक बनाकर राजपुर बाजार स्थित श्रीराम बर्तन मुहाना दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरी करने के बाद चोर गोपाल सेठ को रिहा कर नौ दो ग्यारह हो गए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.