ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पूर्व मध्य रेलवे स्कूल, खगौल के “पूर्ववर्ती छात्र मिलन समारोह” का होगा आगाज

खगौल। आगामी 1 अक्टूबर 2023 को पूर्व मध्य रेलवे सिनियर सेकेन्ड्री स्कूल खगौल में रेल प्रशासन एवं पूर्ववर्ती छात्रों के आपसी सहयोग से भव्य एवं रंगारंग कार्यक्रम के साथ “पूर्ववर्ती छात्र मिलन समारोह” का आयोजन किया जाएगा। पूरे दिन चलने वाले इस कार्यक्रम में 1960 से लेकर 2010 तक रेलवे स्कूल के छात्र रहे लोग शामिल होकर एक दूसरे के साथ बिताए हुए पल को ताजा करते हुए विभिन्न कार्यक्रम के साथ लजीज व्यंजनों का लुफ्त उठाएंगे।
इस कार्यक्रम की सफलता के लिए इस स्कूल में शिक्षित हुए लोगों का आयोजन समिति का गठन किया गया है, जिसमें संयोजक की भूमिका में दानापुर रेल मंडल में सिनियर डीपीओ रह चूके मनीष चन्द्रा, सहसंयोजक नगर अध्यक्ष सुजीत कुमार एवं पशुपतिनाथ, अध्यक्ष मुस्तफापुर निवासी सुशील कुमार, सचिव फनीश चंद ‘अकेला’, सलाहकार डाॅ.बिजय कुमार सिंह, तापस कुमार बनर्जी, गजेन्द्र चौधरी एवं अन्य, उपदेशक मिथिलेश राय एवं एम.के.मधुकर, कोषाध्यक्ष मोहन पासवान, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ में नवाब आलम एवं अन्य, मिडिया प्रभारी तनबीरूल हक, चन्द्रशेखर भगत, रजत एवं पंकज, उपाध्यक्ष बी. सी.गोस्वामी, वी.के.सिन्हा एवं राजेश कुमार, सहायक सचिव सत्यकमल, सुनील कुमार, गोरंग मजुमदार, राजीव वर्मा एवं अन्य बने हैं।
इस मिलन समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में दानापुर रेल मंडल के डीआरएम सहित पूर्व मध्य रेल के वरिष्ठ अधिकारी एवं स्कूल के सभी पूर्व शिक्षक भी शामिल होंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.