ब्रेकिंग
जहानाबाद दोहरे हत्याकांड में सात आरोपियों को सश्रम आजीवन कारावास डोनियर ग्रुप ने लॉन्च किया ‘नियो स्ट्रेच # फ़्रीडम टू मूव’: एक ग्रैंड म्यूज़िकल जिसमें दिखेंगे टाइगर श... छात्र-छात्राओं में विज्ञान के प्रति रुचि जागृत करने हेतु मनी राष्ट्रीय विज्ञान दिवस राबड़ी, मीसा, हेमा यादव के खिलाफ ईडी के पास पुख्ता सबूत, कोई बच नहीं सकता “समान नागरिक संहिता” उत्तराखंड में लागू - अब देश में लागू होने की बारी नगरनौसा हाई स्कूल के मैदान में प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन पुलिस अधिकारियों व पुलिसकर्मियों को दिलाया पांच‌ प्रण बिहार में समावेशी शिक्षा के तहत दिव्यांग बच्चों को नहीं मिल रहा लाभ : राधिका जिला पदाधिकारी ने रोटी बनाने की मशीन एवं अन्य सामग्री उपलब्ध कराया कटिहार में आरपीएफ ने सुरक्षा सम्मेलन किया आयोजित -आरपीएफ अपराध नियंत्रण में जागरूक करने के प्रयास सफ...

मोदी सरकार के 9 वर्ष पर लाभार्थी सम्मेलन एवं जनसम्पर्क अभियान का आयोजन

पटना। मोदी सरकार के 9 वर्ष होने पर जनसम्पर्क अभियान के अंतर्गत दीघा विधान सभा कार्यालय में दीघा विधान सभा के सभी मंडलो के संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों की बैठक
सोमवार को आयोजित की गई। इस बैठक में मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश के उपाध्यक्ष शिव नारायण महतो, भाजपा प्रदेश महामंत्री व दीघा के विधायक डाॅ संजीव चौरसिया एवं विधान पार्षद नवल किशोर यादव शामिल हुए। साथ ही सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भी उपस्थित हुए। इस बैठक में भाजपा संगठन को मजबुत करने पर विशेष चर्चा हुई। साथ ही 9 वर्षो में केन्द्र सरकार के द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को बताया गया। नवल किशोर यादव ने इस अवसर पर कहा कि हमारे भाजपा कार्यकर्ता ही भाजपा की रीढ़ हैं। इनका मान एवं सम्मान का घ्यान रखना हम सबों की नैतिक जिम्मेवारी है।
गौरतलब हो कि आज मैनपुरा स्थित पिंक महल, कम्युनिटी हाॅल में भी लाभार्थी सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य रूप से पटना साहिब के सांसद व पूर्व केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद एवं दीघा विधायक डाॅ संजीव चौरसिया शामिल हुए।
इस भीषण गर्मी में भी इस सम्मेलन में भाजपा कार्यकर्ता के साथ-साथ दीघा विधान सभा के नेपाली नगर, राजीव नगर एवं दीघा में रहने वाली वैसी आम महिलाएं भी ज्यादा संख्या शामिल हुईं जो केन्द्र सरकार के द्वारा चलाई जा रहीं विभिन्न योजनाओं का लाभ उठा रहीं हैं। इस दौरान कार्यक्रम में शामिल सभी महिलाओं में काफी उत्साह देखने को मिला।

Leave A Reply

Your email address will not be published.