ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पटना में महंगी होगी जमीन और फ्लैट की रजिस्ट्री इस महीने से हो सकता है लागू

बिहार के राजधानी पटना में अब ज्यादातर हिस्सों में जमीन मकान फ्लैट आदि का निबंधन बिना सर्किल रेट बढ़े ही महंगा होने वाला है इस संबंध में पटना जिला निबंधन कार्यालय ने निबंधन विभाग को एक प्रस्ताव भेजा है इस प्रस्ताव में सड़कों को प्रोमोट किया गया है. इसके मुताबिक अब 20 फुट के बदले 15 फुट से अधिक चौड़ी सड़कों को मेन रोड या मुख्य सड़क और 25 फुट से अधिक चौड़ी सड़क को प्रधान सड़क के रूप में अधिसूचित करने की बात है और जिन सड़कों को मुख्य सड़क से प्रधान सड़क के रूप में अधिसूचित किया जायेगा उसके किनारे की जमीन का सर्किल रेट 10 लाख तक बढ़ सकता है

अभी के समय में मुख्य सड़क का सर्किल रेट 16 लाख और प्रधान सड़क का सर्किल रेट 26 लाख रुपये है सर्किल रेट के अनुसार ही निबंधन शुल्क लगता है. इसलिए निबंधन शुल्क महंगा हो जायेगा जानकारी के मुताबिक गोला रोड बोरिंग रोड से पाटलिपुत्र की ओर जाने वाली सड़क सहित कई अन्य सड़कों को जल्द ही प्रधान सड़क माना जायेगा. बता दें फिलहाल पटना की ज्यादातर सड़कें ब्रांच रोड के रूप मे है

जानकारी के अनुसार निबंधन विभाग जिला निबंधन ऑफिस के इस प्रस्ताव पर सकारात्मक रुख अपना रहा है अब इस प्रस्ताव को अगर अधिसूचित कर नगर विकास विभाग जिला निबंधन कार्यालय को भेजता है तो यह लागू हो जायेगा आशंका है कि उनका प्रस्ताव फरवरी के अंत तक या फिर मार्च पहले सप्ताह से जिले में लागू हो जायेगा इसके बाद से पटना सिटी का क्षेत्र छोड़ शहर की ज्यादातर सड़के मुख्य सड़क या मेन रोड मानी जाने लगेंगी

Leave A Reply

Your email address will not be published.