ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

इमारत का स्लैब गिरने से मलबे में दबने से दो की मौत, छह घायल

नवी मुंबई के नेरुल इलाके में एक 20 वर्षीय आवासीय इमारत का स्लैब गिरने से दो लोगों की मौत और छह अन्य घायल हो गए। नेरुल के सिसोर में स्थित चार मंजिला तुलसी भवन इमारत की तीसरी मंजिल की छत का स्लैब बुधवार की रात करीब 8:50 मिनट में ढह गई।अग्निशमन अधिकारी अफसर पुरुषोत्तम जादव ने बताया कि स्लैब दूसरी और तीसरी मंजिला पर गिरा, जिससे एक मजदूर की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गए थे।

उन्होंने कहा कि इमारत में चार विंग थी, और बी विंग की स्लैब ढह गई।एक अन्य अधिकारी ने बताया कि जब स्लैब गिरा तब तीसरी मंजिल पर कुछ सिविल काम चल रहा था। इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर एक सिलाई की दुकान थी, और इस घटना के कुछ ही मिनट पहले दुकान का मालिक दुकान बंद करके वहां से निकला था।मरने वालों में एक की पहचान बाबाजी शिंगाडे के तौर पर की गई है। वहीं घायल हुए व्यक्ति को पास के अस्पताल में ले जाया गया है।

इस घटना के तुरंत बाद इमारत से सभी लोगों को बाहर निकाला गया और उन्हें फिलहाल नेरुल में अहिल्याबाई होल्कर समाज मंदिर हॉल में ठहराया गया है।घटना की जानकारी पाकर अग्निशमन अधिकारी मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू मे जुट गए। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि इमारत वैध थी और सभी अपेक्षित परमिट भी थे। इस घटना में मरने वालों के मृत शरीर को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया गया है। स्थानीय पुलिस ने फिलहाल दुर्घटना में मृत्यु का मामला दर्ज कर लिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.