ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बिहार में जंगलराज से भी बदतर स्थिति – चिराग

लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व जमुई सांसद चिराग पासवान ने कहा है कि बिहार में जंगलराज से भी बदतर स्थिति है। उन्होंने कहा लगातार घट रही आपधिक घटनाओं से लोग सहमे हुए हैं पर गृह विभाग भी संभाल रहे मुख्यमंत्री जी को इससे कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। श्री चिराग ने कहा कि यदि इन घटनाओं को सरकार गंभीरता से लेती तो स्थिति में कुछ न कुछ सुधार तो जरूर होता।
पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी निशांत मिश्रा ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री चिराग पासवान जी ने कहा है कि चारों ओर दबंग एवं माफियाओं की समानांतर व्यवस्था चल रही है और इसे सत्ता से संरक्षण मिल रहा है। यही वजह है कि आमलोगों की कहीं भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि दरभंगा में मकान हड़पने की घटना में भाई-बहन को जिंदा जलाया जाना, नवादा में डायन के नाम पर एक महिला को जिंदा जलाया जाना और गया में बालू माफियाओं द्वारा ग्रामीणों को बंधक बनाकर उन्हें पीटना तथा उनके घर में लूटपाट करना क्या सुशासन का प्रतीक है या फिर जंगलराज की जीवंत तस्वीर ? इस सवाल पर खासतौर पर मुख्यमंत्रीजी को गौर करना चाहिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.