ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

केन्द्रीय इस्पात मंत्री आरसीपी सिंह ने रखी केआईओसीएल टाउनशिप की आधारशिला

पटना/19 फरवरी 2022। केंद्रीय इस्पात मंत्री  रामचंद्र प्रसाद सिंह ने शनिवार को  कर्नाटक के मैंगलोर के कावूर में केआईओसीएल मॉडर्न टाउनशिप की आधारशिला रखी। इसके तहत 62 इकाइयों का निर्माण किया जा रहा है और निर्मित क्षेत्र का विस्तार 600 वर्ग मीटर से 900 वर्ग मीटर किया जा रहा है ताकि सभी कर्मचारी टाउनशिप में रह सकें। श्री सिंह 19 से 21 फरवरी तक इस्पात मंत्रालय के तत्वावधान में एक सार्वजनिक उपक्रम केआईओसीएल के 3 दिवसीय दौरे पर हैं। उन्होंने शिलान्यास स्थल पर पौधरोपण भी किया। पेलेट प्लांट यूनिट में उनके आगमन पर वहां के लोगों ने मंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया गया और गार्ड ऑफ ओनर दिया गया। उन्होंने केआईओसीएल के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता की और उन्हें राष्ट्र में योगदान देने के लिए उत्साहपूर्वक काम करते रहने का आह्वान किया। बाद में उन्होंने पीपीयू मॉडल रूम, फिल्टर प्लांट और पेलेट प्लांट सुविधाओं का दौरा किया। यात्रा के दूसरे दिन, श्री सिंह मैंगलोर के पनम्बूर में केआईओसीएल की ब्लास्ट फर्नेस यूनिट में भूमि पूजन करेंगे और कोक ओवन प्लांट का शिलान्यास करेंगे। मंत्री का उसी दिन एनएमपीटी पोर्ट सुविधाओं, पनम्बूर का दौरा करने का कार्यक्रम है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.