ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बिहार विधान परिषद के 24 सीटों पर होने वाले विधान परिषद चुनाव की हुई घोषणा

पटनाः बिहार विधान परिषद की 24 सीटों के लिए चुनाव की घोषणा हो गयी है। बुधवार को चुनाव आयोग ने आधिकारिक सूचना भी दे दी है। आयोग की ओर से दी गयी जानकारी के अनुसार 4 अप्रैल को मतदान की तारीख तय की गई है। 9 मार्च को विधान परिषद चुनाव के लिए अधिसूचना जारी होगी। इसके साथ ही नामांकन की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। उम्मीदवार अपना नामांकन 16 मार्च तक कर पाएंगे, जबकि नामांकन पत्रों की जांच 17 मार्च को होगी. 21 मार्च तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। 4 अप्रैल को मतदान का दिन रखा गया है. सुबह 8:00 से शाम 4:00 बजे तक वोटिंग होगी। विधान परिषद चुनाव के लिए मतगणना 7 अप्रैल को होगी।पहले से ही उम्मीद जताई जा रही थी कि पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद बिहार में विधान परिषद चुनाव का बिगुल बज सकता है, चुनाव आयोग में आज इसका पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। विधान परिषद की जिन 24 सीटों पर चुनाव होना है, उसके लिए महागठबंधन और एनडीए ने पहले ही अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। तारीखों के ऐलान के बाद अब उम्मीदवारों की सक्रियता बढ़ेगी।चुनाव आयोग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। दरअसल, बिहार में अप्रैल-मई में नगर निकाय चुनाव प्रस्तावित है। इसी वजह से चुनाव आयोग इससे पहले विधान परिषद की सीटों पर चुनाव संपन्न करा लेना चाहता था। बिहार से चुनाव आयोग को भेजी गई रिपोर्ट में चुनाव के लिए तय सीटों, मतदाताओं, बूथों इत्यादि की जानकारी उपलब्ध करा दी गई थी।इसके अनुसार 24 विधान परिषद सीटों के लिए होने वाले चुनाव में पंचायतीराज संस्थाओं के 1 लाख 32 हजार मतदाता शामिल होंगे। चुनाव के लिए सभी प्रखंडों में 540 बूथों का गठन होगा। बड़े प्रखंडों में दो बूथ बन सकते हैं। चुनाव में पंचायत के मुखिया, वार्ड सदस्य, पंचायत समिति के सदस्य, जिला पर्षद सदस्य भी वोटर होंगे। वहीं, शहरी निकाय से नगर पंचायत, नगर पर्षद और नगर निगम के निर्वाचित सदस्यों के अलावा कंटोनमेंट बोर्ड के सदस्य भी स्थानीय निर्वाचन क्षेत्र प्राधिकार के माध्यम से निर्वाचित होने वाले सदस्यों का चुनाव करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.