ब्रेकिंग
जहानाबाद दोहरे हत्याकांड में सात आरोपियों को सश्रम आजीवन कारावास डोनियर ग्रुप ने लॉन्च किया ‘नियो स्ट्रेच # फ़्रीडम टू मूव’: एक ग्रैंड म्यूज़िकल जिसमें दिखेंगे टाइगर श... छात्र-छात्राओं में विज्ञान के प्रति रुचि जागृत करने हेतु मनी राष्ट्रीय विज्ञान दिवस राबड़ी, मीसा, हेमा यादव के खिलाफ ईडी के पास पुख्ता सबूत, कोई बच नहीं सकता “समान नागरिक संहिता” उत्तराखंड में लागू - अब देश में लागू होने की बारी नगरनौसा हाई स्कूल के मैदान में प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन पुलिस अधिकारियों व पुलिसकर्मियों को दिलाया पांच‌ प्रण बिहार में समावेशी शिक्षा के तहत दिव्यांग बच्चों को नहीं मिल रहा लाभ : राधिका जिला पदाधिकारी ने रोटी बनाने की मशीन एवं अन्य सामग्री उपलब्ध कराया कटिहार में आरपीएफ ने सुरक्षा सम्मेलन किया आयोजित -आरपीएफ अपराध नियंत्रण में जागरूक करने के प्रयास सफ...

-अठारह वर्षीय छात्रा की दुपट्टे से लटका मिला शव, -परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

कटिहार जिले के डंडखोरा प्रखंड के महेशपुर पंचायत अंतर्गत टिकैली गांव में हुए घटना ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया। दरअसल यहां एक 18 वर्षीय छात्रा की लाश उसके ही जलावन घर में संदिग्ध अवस्था में दुपट्टे से लटका हुआ पाया गया। मृतक छात्रा का नाम चांदनी कुमारी बताया जा रहा है जो कि टिकैली गांव निवासी गणेश मंडल का पुत्री बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार चांदनी इंटर की छात्रा थी जो इसी बार इंटर का एग्जाम दी थी।जिसका शव उसके जलावन घर में संदिग्ध अवस्था में दुपट्टे से लटका हुआ मिला।वहीं परिजनों ने चंदनी की मौत को हत्या बताया है। पडोस के महेंद्र मंडल तथा उनका पुत्र मोनू कुमार को चंदनी के हत्या का आरोपी बताया है। मृतक की माता रेखा देवी ने बताया कि बीते कुछ दिन पहले पड़ोस के ही महेंद्र मंडल और उसके पुत्र मोनू कुमार ने मृतक के परिवार से किसी बात को लेकर झगड़ा किया था। जिसके बाद गुस्साए महेंद्र मंडल और पुत्र मोनू कुमार ने मिलकर चांदनी को मारकर गले में दुपट्टा डाल कर उसके ही घर में लटका दिया।
मृतक की बड़ी बहन गुड़िया कुमारी ने बताया कि जिस वक्त यह घटना घटित हुआ उस वक्त घर में चंदनी और उनका छोटा भाई सुभाष अकेले था चांदनी की मां किसी काम से बाहर चली गई थी। उनके पिता गणेश मंडल परदेश में मजदूरी कर घर चलाते हैं। वही मृतक चांदनी की बड़ी बहन गुड़िया कुमारी बीए पार्ट थर्ड का एग्जाम देने के लिए केबी झा कॉलेज कटिहार गई थी।इसी बीच आरोपी महेंद्र मंडली चांदनी को घर में अकेली पाकर उनके साथ मारपीट किया और उसे दुपट्टे से लटका कर मार डाला। हालांकि यह बात कहां तक सत्य है। इस बात की पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन परिवार वालों ने सरासर आरोप लगाया है कि उनकी पुत्री का हत्यारा पड़ोस के ही महेंद्र मंडल तथा उनका पुत्र मोनू कुमार है।
वही परिवार वालों ने घटना के पीछे पुरानी रंजीश को बताया है। वही घटना में आरोपी ठहराए गए महेंद्र मंडल ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को गलत बताया है। लेकिन हैरत करने वाली बात यह है कि जब उनके द्वारा इस घटना को अंजाम नहीं दिया गया तो फिर क्यों वह पैसे देकर इस मामले को रफा-दफा करना चाह रहा है। पैसे देकर रफा-दफा करने की बात भरी पंचायत में महेशपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि,सरपंच प्रतिनिधि, प्रखंड प्रमुख ,एवं गांव के कई गणमान्य व्यक्तियों के बीच किया जा रहा था। जहां मामले को दबाने के लिए हुए बातचीत का पूरा ऑडियो रिकॉर्डिंग मदरलैंड वॉइस के पास उपलब्ध है। जिसमें आरोपी के द्वारा कुछ रुपए देकर मामले को रफा-दफा करने की बात चल रही थी।लेकिन मामले को दबाने का प्रयास कहां तक गया यह बात अभी तक खुलकर सामने नहीं आई है। लेकिन सोचने वाली बात यह है कि जब महेंद्र मंडल आरोपी नहीं है तो फिर वह पैसे देकर क्यों मामले को दबाना चाह रहा है।
काफी देर पंचायती चलने के बाद जब बात नहीं बनी तो इस घटना की जानकारी डंडखोरा पुलिस को दी गई घटना की जानकारी मिलते ही थाना अध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे एवं शव पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कटिहार भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद अगले दिन रविवार को चांदनी का अंतिम संस्कार किया गया।
चांदनी की मौत गांव वालों के लिए अब तक एक पहेली बना हुआ है की चांदनी की मौत हुई है। फिर उसके साथ सचमुच में किसी तरह का अनहोनी हुआ है।
वही मामले को आगे ना बढ़ाने के लिए पंचायत भी काफी जोर शोर से चला जिस पर एक भी लोगों के द्वारा मामले को आगे बढ़ाने की बात नहीं किया गया बल्कि सभी मामले को दबाना चाहते थे। शर्म वाली बात है कि एक बेटी के साथ इस तरह का अनहोनी हो गया और गांव के कुछ लोग आरोपी को सजा दिलाने के बजाय उससे जुर्माना लेकर उन्हें माफ करने का बात कर रहे थे। आश्चर्य करने वाली बात यह है कि पंचायती में कुछ शिक्षक भी थे। जो इस तरह का शर्मनाक फैसला कर रहे थे। गांव की एक बेटी का इस तरह से मौत हो जाना और मामले की गहराई से छानबीन ना करवाना पूरे समाज के लिए शर्मसार करने वाली बात है। हालांकि इस घटना को लेकर डंडखोरा थानाध्यक्ष ने बताया कि आवेदन मिलने के बाद पूरे मामले की जांच की जाएगी और आरोपी को जल्द से जल्द सजा दिलाया जाएगा।
उक्त घटना में महेंद्र मंडल पर लगाए गए सभी आरोपों को मृतक के माता एवं उनकी बड़ी बहन के द्वारा दिये गया बयान पर लिखा गया है। महेंद्र मंडल इस हत्या का आरोपी है या नहीं इस बात का अभी तक पुष्टि नहीं हुआ है और हम भी इसकी पुष्टि नहीं करते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.