पटना में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 4 महिलाएं व 3 युवक गिरफ्तार
पटना: राजधानी पटना में जिस्मफरोशी का धंधा एक बार फिर फलता-फूलता नजर आ रहा है। ताजा मामला पटना के हवाई अड्डा थाना क्षेत्र के जगदेव पथ के एक अपार्टमेंट का है। यहां पुलिस ने छापेमारी सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। वहां से 4 युवतियों और 3 युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को यहां से कुछ आपत्तिजनक सामान भी मिले हैं। छापेमारी के बाद सभी को हिरासत में लेकर पुलिस एयरपोर्ट थाना पहुंची। उसके बाद एयरपोर्ट थाना पर पटना के एसएसपी, सचिवालय एएसपी काम्या मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पकड़े गए लोगों से पूछताछ की। दरअसल, शनिवार की देर शाम पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर हवाई अड्डा थाना क्षेत्र के जगदेवपथ इलाके के बेहद पॉश इलाके में छापेमारी कर अपार्टमेंट से युवतियों और युवकों को गिरफ्तार किया। आशंका जताई जा रही है कि पकड़ में आई युवतियां देह व्यापार के धंधे में संलिप्त हैं। हालांकि इस मामले पर पटना पुलिस का कोई अधिकारी कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे हैं। पूछताछ के क्रम में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस की कई टीमें अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर रही है। जिस अपार्टमेंट में पुलिस ने छापेमारी की, उसमें कई बड़े और हाई प्रोफाइल लोग रहते हैं। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने जब छापेमारी की तब सेक्स रैकेट नेटवर्क का खुलासा हुआ। बता दें कि जिस फ्लैट में छापेमारी की गयी, उसके मालिक ने उसे किराये पर एक महिला को दिया था। दरअसल, शनिवार की देर शाम पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर हवाई अड्डा थाना क्षेत्र के जगदेवपथ इलाके के बेहद पॉश इलाके में छापेमारी कर अपार्टमेंट से युवतियों और युवकों को गिरफ्तार किया। आशंका जताई जा रही है कि पकड़ में आई युवतियां देह व्यापार के धंधे में संलिप्त हैं। हालांकि इस मामले पर पटना पुलिस का कोई अधिकारी कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे हैं।