ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पटना एएन कॉलेज के पास एक फ्लैट में महिला ने फांसी लगाकर किया आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा ‘बेटा मुझे माफ कर दो’, लाश पर रेंग रहे थे कीड़े

पटना में 30 साल की एक महिला ने फांसी के फंदे से लटककर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। महिला की लाश उसी के फ्लैट के कमरे से बरामद की गई है। मृतका ने सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें लिखा है- बेटा हम तुम से बहुत प्यार करते हैं, मुझे माफ कर दो राजधानी पटना के पॉश इलाका बोरिंग रोड स्थित एएन कॉलेज के पास अरण्य अपार्टमेंट की है
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अरण्य अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 306 में 30 वर्षीया पूजा मिश्रा रह रही थी। फ्लैट का कमरा अंदर से बंद था। सोमवार को पूरे अपार्टमेंट में तेजी से बदबू फैलने लगी। दूसरे फ्लैट के लोगों को किसी अनहोनी की आशंका हुई। जिसके बाद एसके पुरी थाना को कॉल कर सूचना दी गई। फिर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। बदबू इतनी अधिक थी कि पुलिस टीम को भी फ्लैट के अंदर जाने में परेशानी हो रही थी। इसके बाद थानेदार एसके सिंह टीम के साथ कमरे के अंदर गए। मामले की जांच करने के लिए सचिवालय एएसपी काम्या मिश्रा भी पहुंची

शव पर रेंग रहे थे कीड़े
फ्लैट का लॉक तोड़ पुलिस जब अंदर गई तो वहां का नजारा देख दंग रह गई। महिला की लाश दुपट्टे के फंदे से लटक रही थी। लाश पर कीड़े रेंग रहे थे। अंदाजा लगाया जा रहा है कि महिला टेबल के सहारे खड़ी हुई और गले में फंदा लगाने के बाद टेबल को पैर से हटा दी होगी। लाश तकरीबन 3 दिन पुरानी है। फ्लैट के कमरे से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी लिखा हुआ मिला है। जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। जिसमें मृतका पूजा मिश्रा ने लिखा है कि बेटा हम तुम से बहुत प्यार करते हैं, मुझे माफ कर दो। सुसाइड नोट में और क्या लिखा है इसे पुलिस ने स्पष्ट नहीं किया है
परिवार से किया जा रहा संपर्क
जांच के क्रम में पुलिस को महिला का आधार कार्ड मिला। आधार कार्ड में दिए गए पते के अनुसार वो छपरा की रहने वाली थी। उस पर पति का नाम दीपक मिश्रा लिखा हुआ है। थानेदार के अनुसार करीब 10 दिन पहले ही पूजा मिश्रा इस फ्लैट में रहने आई थी। पटना में रहकर वो रियल स्टेट की किसी कंपनी में जॉब कर रही थी। शुरूआती जांच में यह सामने आया है कि पूजा का एक बच्चा है और उसकी शादीशुदा जिंदगी अच्छी नहीं चल रही थी। कुछ समय से वो पति से अलग रह रही थी। थानेदार के अनुसार उनकी टीम कई और प्वाइंट पर इस केस की जांच कर रही है। लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही परिवार के लोगों से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है

Leave A Reply

Your email address will not be published.