ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बिहार में पारिवारिक संपत्ति का बंटवारा करना होगा आसान, मंत्री बोले- नए नियम बनाने की प्रक्रिया शुरू

पटना। बिहार में सबसे अधिक विवाद परिवारिक संपत्ति को लेकर ही है। जिसे ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार पारिवारिक संपत्ति का बंटवारे को आसान बनाने जा रही है। अगले साल से संपत्ति विवाद के निपटारे का नया नियम बदल जाएगा। नए नियम बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके तहत अब राज्य में संपत्ति का बंटवारा बहुमत के आधार पर भी हो सकेगा। इसमें उन पुरानी व्यवस्था को बदल दिया जाएगा, जिसके तहत बंटवारे के लिए परिवार में सर्वसम्मति बनाने की जरूरत होती थी। अब बिना सर्वसम्मति के भी बंटवारा संभव हो सकेगा। ये व्यवस्था खानगी (पंचायत आधारित) बंटवारा में भी लागू होगी। इसमें शर्त यही होगी कि पंचों में पंचायत प्रतिनिधियों का होना जरूरी होगा। बंटवारे की व्यवस्था में न्यायमित्र को भी रखा जाएगा ताकि कोई कानूनी अधिकार से वंचित नहीं हो सके।
वित्तीय वर्ष में होगा लागू
भूमि सुधार मंत्री राम सूरत कुमार ने कहा है कि नए नियम बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अगले वित्तीय वर्ष में इसे लागू किया जा सकता है। मंत्री ने कहा कि फिलहाल इस पार विभाग की तरफ से काम शुरू कर दिया गया है। लागू करने से पहले इसके तकनीकी अड़चनों का भी अध्ययन किया जा रहा है ताकि लागू होने के बाद किसी प्रकार का कोई विवाद न हो।
खुदहा बंटवारे के तहत हो सकेगा दाखिल-खारिज
मंत्री के मुताबिक नए नियम में खुदहा बंटवारे के तहत दाखिल-खारिज हो सकता है। इसके तहत अगर एक परिवार के चार भाई में तीन भाई तैयार हैं और एक भाई विरोध कर रहे हैं तो स्थानीय स्तर पर प्रतिनिधियों की सहमति से बंटवारे का प्रावधान होगा। बंटवारे की प्रक्रिया में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की सुविधा होगी। अगर कोई भाई बाहर रह रहे हैं तो वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उन्हें भी इसमें जोड़ा जाएगा और उनकी राय ली जाएगी

Leave A Reply

Your email address will not be published.