ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

राज्यसभा नहीं जाएंगे सीएम नीतीश, कहा- मीडिया में कुछ भी बात आती रहती है, हम भी देखकर आश्चर्य चकित होते हैं

पटना: बिहार में पिछले कुछ दिनों से नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री का पद छोड़कर राज्यसभा जाने की अटकलें लगाई जा रही है। कहा जा रहा है कि सीएम केंद्र में भूमिका निभाना चाहते हैं। ऐसे में बिहार के मुख्यमंत्री का पद खाली होने वाला है। अब खुद सीएम नीतीश ने इन अटकलों पर विराम लगा दिया है। उनका कहना है कि मीडिया में कुछ भी बात आती रहती है। हम भी देखकर आश्चर्यचकित होते हैं।
दरअसल, इन अटकलों की शुरुआत तब हुई थी जब खुद सीएम नीतीश ने राज्यसभा जाने की इच्छा व्यक्त की थी। उनका यह बयान ऐसे समय पर आया था जब उपराष्ट्रपति पद कुछ दिनों में खाली होने वाला है। इससे अटकलों का बाजार गर्म हो गया था और माना जा रहा था कि नीतीश को अगला उपराष्ट्रपति बनाया जा सकता है। राज्यसभा के सदस्य बनने पर सीएम नीतीश ने पत्रकारों से कहा था कि मुझे राज्यसभा जाने में कोई दिक्कत नहीं होगी, लेकिन अभी के लिए, मेरे पास मुख्यमंत्री की जिम्मेदारियां हैं। मैं 16 साल से अधिक समय तक मुख्यमंत्री रहा हूं, तो मुझे नहीं पता…।” सीएम अबतक बिहार विधानसभा, विधान परिषद और लोकसभा के सदस्य रह चुके हैं।
मीडिया से बातचीत के दौरान नीतीश कुमार ने कहा कि विधान परिषद चुनाव में एनडीए के उम्मीदवार विजयी होंगे। मुझे पूरी उम्मीद है। उन्होंने बताया कि 10 अप्रैल को वे बोचहां विधानसभा उपचुनाव का प्रचार करने के लिए जाएंगे। मीडिया से यह बातें सीएम ने विधान परिषद चुनाव में सदर प्रखंड कार्यालय में अपना वोट देने के बाद कहीं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.