ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बिहार एमएलसी चुनाव: 24 सीटों पर शांतिपूर्ण मतदान संपन्न, 97.84% हुई वोटिंग

पटना: बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर सोमवार को सभी जिलों में शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न हो गया। शाम 4 बजे तक कुल 97.84 प्रतिशत मतदान हुआ. पटना में 98.02 प्रतिशत, नालंदा में 99.33 प्रतिशत, गया-जहानाबाद-अरवल में 99.57 प्रतिशत, औरंगाबाद में 99.80 प्रतिशत, नवादा में 99.54 प्रतिशत, भोजपुर-बक्सर में 99 प्रतिशत, रोहतास-कैमूर में 99.49 प्रतिशत, सारण में 94 प्रतिशत, सिवान में 99.46 प्रतिशत, गोपालगंज में 98.98 प्रतिशत मतदान हुआ है। वहीं, पश्चिम चंपारण में 98.93 प्रतिशत, पूर्वी चंपारण में 91 प्रतिशत, मुजफ्फरपुर में 99.49 प्रतिशत, वैशाली में 99.67 प्रतिशत, सीतामढ़ी-शिवहर में 99 प्रतिशत, दरभंगा में 99.40 प्रतिशत, समस्तीपुर में 97.99 प्रतिशत, मुंगेर-जमुई-लखीसराय-शेखपुरा में 99.34 प्रतिशत, बेगूसराय-खगड़िया में 97.86 प्रतिशत, सहरसा-मधेपुरा-सुपौल में 98.38 प्रतिशत, भागलपुर-बांका में 99.30 प्रतिशत, मधुबनी में 95.76 प्रतिशत, पूर्णिया-अररिया-किशनगंज में 98.38 प्रतिशत, कटिहार में 99 प्रतिशत मतदान हुआ। मुख्य निर्वाचन आयुक्त एचआर श्रीनिवास ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते हुए बताया कि मतदान प्रक्रिया के दौरान चुनाव में बाधा डालने से जुड़ी 8 शिकायत चुनाव आयोग को आई थी। जिसके बाद कुल 3 विधायकों पर एफआईआर दर्ज हुई है। बरारी, कोढ़ा और फुलवारी शरीफ के विधायकों पर एफआईआर दर्ज हुई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.