फरार अभियुक्त गिरफ्तार।
पुनपुन थाना क्षेत्र के विनीत सिंह उर्फ तेतर सिंह, पिता रामबाबू सिंह, ग्राम मंराची, थाना पुनपुन, जिला पटना का निवासी है उस व्यक्ति पर पुनपुन थाना में पिछले कई वर्षों से कांड संख्या 378/17, कांड संख्या 235/20 एवं कांड संख्या 144/22 के तहत फरार चल रहे वांछित अभियुक्त को वरीय पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक पूर्वी, पटना महोदय द्वारा सहायक पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, मसौढ़ी के नेतृत्व में थाना अध्यक्ष पुनपुन एवं सशस्त्र बलों को शामिल करते हुए टीम गठित कर उस अभियुक्त को पुनपुन थाना अंतर्गत मंराची मोरहर नदी के कक्षार से विनीत सिंह उर्फ तेतर सिंह को 01(एक)अवैध देशी कट्टा एवं आठ जिंदा गोली के साथ गिरफ्तार किया गया। इस छापेमारी में पुनपुन थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, चंद्रशेखर सिंह, भरत कुमार, छठु पासवान, देव पूजन प्रसाद एवं अन्य पुलिसकर्मी के तकनीकी एवं वैज्ञानिक तरीके से तथा सूचना तंत्र के आधार पर कठिन परिश्रम कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।