पटना दानापुर उपसरपंच के बेटे की हत्या के विरोध में उतरे लोग मनेर दीघा मार्ग को जाम कर दानापुर गोलंबर पर टायर जलाकर किया पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी
पुलिस पर लगाया अपराधी को बचाने का आरोप
पटना दानापुर के शाहपुर क्षेत्र के पतलापुर में उपसरपंच की पुत्र का हत्या के विरोध में सोमवार को ग्रामीण सड़क पर उतर पड़े गुस्साए लोगों ने मनेर दीघा मार्ग में टायर ट्यूब जलाकर जाम कर दिया और जमकर प्रदर्शन किया प्रदर्शन कर रहे लोग प्रशासन के खिलाफ नारे लगा रहे थे बता दे की दानापुर शाहपुर थाना क्षेत्र के पतलापुर गांव में अपराधि उदय राय ने उपसरपंच के पुत्र रूपेश कुमार को जिसकी उम्र 20 वर्ष है 10 दिन पहले 5 मई 2022 को गोलियों से भून डाला था इलाज के दौरान सोमवार को उसकी मौत हो गई रुपेश कुमार की हत्या के मौत की खबर सुनते ही ग्रामीण उग्र हो गए और रुपेश के सव को दानापुर चौराहा बीच सड़क पर रखकर मनेर दीघा मार्ग को जाम कर दिया पूरी तरह गाड़ियों का आना जाना बंद हो गया परिवार के लोगों ने बताया कि पूर्व से ही गांव के उदय राय और उनके 8 साथी के द्वारा चुनावी रंजिश को लेकर बार-बार धमकी दे रहे थे कि तुम्हारे परिवार को गोली मार देंगे परिवार के लोगों ने इसकी शिकायत शाहपुर थाने से की उपसरपंच एवं ग्रामीणों का आरोप है कि अगर शाहपुर थाना उस वक्त कार्रवाई की होती तो आज मेरा बेटा रूपेश की हत्या नहीं होती इस मामले को लेकर दानापुर एसपी अभिनव सिंघम सिंह ने बताया कि रुपेश हत्याकांड में 9 लोगों को नामजद किया गया था जिसमें 2 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है बाकी अपराधियों के गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है उन्होंने बताया कि घर एवं गांव वालों के सुरक्षा के लिए बदलापुर गांव में एक चार का फोर्स लगाया गया है इसके अलावा पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है पुलिस ने जाम कर रहे लोगों से आग्रह किया कि जाम को हटा दीजिए पुलिस जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार कर लेगी